Search
Close this search box.

BNMU राष्ट्रीय एकता शिविर में चार स्वयंसेवक कर रहे बिहार का प्रतिनिधित्व

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राष्ट्रीय एकता शिविर में चार स्वयंसेवक कर रहे बिहार का प्रतिनिधित्व

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (भारत सरकार) के निदेशानुसार पर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), क्षेत्रीय निदेशालय पटना तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर में राष्ट्रीय एकता शिविर का बुधवार को शुभारंभ हुआ।‌ यह शिविर 10 फरवरी, 2026 तक चलेगा। इसमें बिहार के लिए तेरह सीटें आवंटित हैं, जिसमें बीएनएमयू, मधेपुरा के चार स्वयंसेवकों भाग ले रहे हैं। इसके साथ ही बिहार टीम के दलनायक के रूप में बीएनएमभी कॉलेज, मधेपुरा के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. प्रभाकर कुमार और सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेषज्ञ के रूप में यूभीके कॉलेज, कड़ामा-आलमनगर के असिस्टेंट प्रोफेसर अभिषेक आचार्य भाग ले रहे हैं।

कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि चयनित चार स्वयंसेवकों में शिवानी कुमारी एवं पुनीता कुमारी (आर. एम. कॉलेज, सहरसा), अमृत राज (एचएस कॉलेज, उदाकिशुनगंज) और आनंद कुमार (यूभीके कॉलेज, कड़ामा) के नाम शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, पेंटिंग, नाटक, वाद-विवाद एवं शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित होंगी। चयनित स्वयंसेवक सभी सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE