Search
Close this search box.

TPC याद  किए गए कर्पूरी ठाकुर*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*याद  किए गए कर्पूरी ठाकुर*

 

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में बुधवार (24 जनवरी) को जननायक कर्पूरी ठाकुर का 101वां जन्मोत्सव समारोह आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता उप समाहर्ता अरूण कुमार सिंह ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने समाज के अंतिम वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए कार्य किया। हमें उनके विचारों एवं कार्यों को आगे बढ़ाने की जरूरत है।

 

मुख्य अतिथि जिला कल्याण पदाधिकारी रामकृपाल प्रसाद ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के सपनों को पूरा करने के लिए कल्याण विभाग द्वारा कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. कैलाश प्रसाद यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सादगी के प्रतीक हैं। उनका जीवन हमारे लिए अनुकरणीय है।

 

संचालन करते हुए दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न सम्मान देने से यह सम्मान ही सम्मानित हुआ है।

 

अतिथियों का स्वागत स्नातकोत्तर गणित विभागाध्यक्ष ले. गुड्डू कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. शंकर कुमार मिश्र ने की।

 

कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी उपस्थित लोगों ने जननायक कर्पूरी ठाकुर और कीर्ति नारायण मंडल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। अतिथियों का अंगवस्त्रम् एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

READ MORE

बीएनएमयू के विकास में बिजेंद्र प्रसाद यादव के योगदान को कुलपति ने बताया अहम ईमानदारी से काम करने वालों की बनती है पहचान: उप मुख्यमंत्री बीएनएमयू में उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव का हुआ सम्मान समारोह अपने गुरु के प्रति सम्मान और आदर का भाव रखने से समृद्ध होगा समाज

[the_ad id="32069"]

READ MORE

बीएनएमयू के विकास में बिजेंद्र प्रसाद यादव के योगदान को कुलपति ने बताया अहम ईमानदारी से काम करने वालों की बनती है पहचान: उप मुख्यमंत्री बीएनएमयू में उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव का हुआ सम्मान समारोह अपने गुरु के प्रति सम्मान और आदर का भाव रखने से समृद्ध होगा समाज