Search
Close this search box.

Bihar बिहार के राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने ओबरा, औरंगाबाद में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ॰ श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा का अनावरण और श्रीकृष्ण भवन का उद्घाटन किया।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार के राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने ओबरा, औरंगाबाद में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ॰ श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा का अनावरण और श्रीकृष्ण भवन का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केसरी डॉ॰ श्रीकृष्ण सिंह जी इस राज्य को विकास की एक नई ऊँचाई तक ले गए। वे समाज के सभी वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए सतत प्रयत्नशील रहे। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व हमारे लिए प्रेरक है।

राज्यपाल ने कहा कि बिहार के लोगों को पिछड़ा होने की हीन भावना से मुक्त होकर सकारात्मक विचार और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ना चाहिए। बिहार के गौरवशाली इतिहास और श्रीकृष्ण बाबू जैसे विभूतियों से प्रेरणा लेकर दृढ़संकल्प के साथ आगे बढ़ने पर हम बिहार को भारत का अग्रणी राज्य बना सकते हैं।

READ MORE

मेरे अभिन्न मित्र डॉ. मिथिलेश कुमार सहित राजनीति विज्ञान विषय के सभी नव चयनित असिस्टेंट प्रोफेसरों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। -सुधांशु शेखर, सचिव, शिक्षक संघ, ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा