*राजकीय गोपाष्टमी महोत्सव के लिए स्थानीय कलाकारों से आवेदन आमंत्रित*
*तीन से नौ तक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन मोड में जमा होंगे फार्म*
राजकीय गोपाष्टमी महोत्सव -2026 के आयोजन को लेकर सोमवार को समाहरणालय परिसर में जिलाधिकारी अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में संपन्न बैठक के बाद जिला प्रशासन महोत्सव की तैयारी में लग गई है. जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी आम्रपाली कुमारी ने बताया कि राजकीय गोपाष्टमी महोत्सव में स्थानीय कलाकारों की अधिक से अधिक सहभागिता को लेकर प्रशासन शुरू से ही गंभीर है
उन्होंने बताया गया कि राजकीय गोपाष्टमी महोत्सव का आयोजन 18 से 24 नवंबर तक गोशाला परिसर में आयोजित होना है. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 18 से 20 नवंबर तक वृन्दावन से आए कलाकारों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित कृष्ण लीला का मंचन होगा. वहीं, 22 से 24 नवंबर तक गौशाला परिसर में स्थानीय एवं आमंत्रित ख्यातिप्राप्त कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी ।जिला प्रशासन जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में महोत्सव को स्थानीय कला, संस्कृति और लोक परंपरा एवं इसको जीवंत रखने वाले स्थानीय कलाकारों को प्रतिभा दिखाने का प्लेटफॉर्म बनाने को संकल्पित है. जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी आम्रपाली कुमारी ने बताया कि महोत्सव में स्थानीय कलाकारों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कलाकारों से आवेदन आमंत्रित की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के इच्छुक कलाकार निर्धारित प्रक्रिया के तहत डीआरडीए परिसर स्थित जिला कला संस्कृति कार्यालय के रूम नंबर एक में कार्यालय अवधि में फार्म जमा कर सकते हैं।वहीं जिला प्रशासन के वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड कर ईमेल *artculturemdp@gmail.com* पर भेजना है।वहीं उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।आवेदन के लिए आमंत्रित फॉर्म के निर्देशों में यह भी स्पष्ट किया गया कि आधा अधूरा आवेदन आने पर उसे कैंसिल कर दिया जाएगा साथ ही किसी प्रकार की दुविधा में नोडल पदाधिकारियों का निर्णय मान्य होगा वहीं वहीं अनुशासनहीनता पाए जाने पर प्रतिभागी भविष्य के लिए जिला प्रशासन ब्लैक लिस्टेड कर देगी।
*ऑडिशन के द्वारा महोत्सव के लिए होगा नवोदित कलाकारों का चयन*
जिला कला संस्कृति पदाधिकारी आम्रपाली कुमारी ने बताया कि आवेदन प्राप्त होने के बाद नवोदित कलाकारों के चयन के लिए ऑडिशन आयोजित कर प्रतिभाशाली कलाकारों का चयन कर उन्हें महोत्सव में प्रस्तुति का अवसर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि ऐसे महोत्सवों में अधिक से अधिक स्थानीय कलाकारों की सहभागिता साथ ही ऑडिशन के द्वारा चयन से महोत्सव की गरिमा और पारदर्शिता बनी रहे।उन्होंने मीडिया के माध्यम से आम लोगों से भी अपील किया है कि अगर आपके आसपास कला संस्कृति से जुड़ी कोई प्रतिभा हो तो उसे ऑडिशन के लिए प्रेरित करें।
*स्कूली बच्चों को भी मिलेगा अवसर*
उन्होंने बताया कि कृष्णलीला मंचन के दौरान गोपाष्टमी की थीम पर सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों से जुड़े बच्चे को भी भाग लेने का अवसर दिया जाएगा इसके लिए जिला पदाधिकारी द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है।
*कलाकारों के चयन में आठ सदस्यीय कमिटी का गठन*
कलाकारों के चयन हेतु जिला पदाधिकारी ने अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में आठ सदस्यीय कमिटी का गठन किया है जिसमें जिला भूअर्जन पदाधिकारी,जिला नजारत उप समाहर्ता,अनुमंडल पदाधिकारी,मधेपुरा,जिला शिक्षा पदाधिकारी,जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी,व्याख्याता अरुण कुमार बच्चन,व्याख्याता रीता कुमारी को शामिल किया गया है।














