Search
Close this search box.

NYKS माई भारत : विकसित भारत @ 2047 विषयक भाषण प्रतियोगिता आयोजित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समग्र विकास की जरूरत

विकसित भारत की संकल्पना में समग्र विकास की कामना निहित है। इसमें देश के आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक एवं नैतिक सभी आयामों का विकास निहित है।

यह बात ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा के प्रधानाचार्य डॉ. कैलाश प्रसाद यादव ने कही। वे सोमवार को माई भारत : विकसित भारत @ 2047 विषयक भाषण प्रतियोगिता में बोल रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन नेहरू युवा केन्द्र संगठन, मधेपुरा के तत्वावधान में किया गया।

उन्होंने कहा कि युवा ही देश के भविष्य हैं। भारत को विकसित बनाने की जिम्मेदारी युवाओं की है।

भाषण प्रतियोगिता में स्वीटी कुमारी ने प्रथम, लता कुमारी ने द्वितीय तथा मिथुन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका उपकुलसचिव (स्थापना) डॉ. सुधांशु शेखर, टी. पी. कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर (इतिहास) डॉ. अमिताभ कुमार तथा सी. एम. साइंस कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर (वाणिज्य) डॉ. संजय कुमार परमार ने निभाई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय जिला युवा अधिकारी हुसैन जहां ने की। संचालन सीनेटर डॉ. रंजन कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सौरभ कुमार ने की।

इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक बाबू साहब, लक्ष्मी रानी, इरशाद आलम, मनीष कुमार, सौरभ कुमार आदि उपस्थित थे।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE

दिनांक 15 अगस्त को शिक्षा विभाग से संबंधित उच्चस्तरीय समिति के गठन की घोषित पहल के संदर्भ में समिति के व्यापक कार्यादेश एवं कार्यक्षेत्र में राज्य की संपूर्ण स्कूली एवं उच्च शिक्षा व्यवस्था से जुड़े नीतिगत, संरचनात्मक एवं सेवा-संबंधी विषयों को समाहित किए जाने के संबंध में।

वित्त रहित शिक्षा नीति की समाप्ति के उपरांत परीक्षाफल आधारित वेतनानुदान से आच्छादित माध्यमिक, इंटरमीडिएट एवं डिग्री महाविद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के बकाया वेतनानुदान के एकमुश्त भुगतान तथा सम्मानजनक नियमित वेतन-संरचना निर्धारित किए जाने के संबंध में अनुरोध ।

बिहार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षक-निर्माण, शिक्षण-प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं एकरूपता तथा शैक्षणिक शोध एवं नवाचार को सुदृढ़ करने हेतु पृथक् “राज्य शिक्षण-प्रशिक्षण विश्वविद्यालय” की स्थापना के संबंध में अनुरोध।