Search
Close this search box.

महाष्टमी को श्रद्धालुओं के बीच खीर का हुआ वितरण फोटो शहर के बंगला दुर्गा मंदिर परिसर में फेमिना द्वारा खीर का वितरण करती सदस्य

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

महाष्टमी को श्रद्धालुओं के बीच खीर का हुआ वितरण
फोटो शहर के बंगला दुर्गा मंदिर परिसर में फेमिना द्वारा खीर का वितरण करती सदस्य
मधेपुरा।
दुर्गा पूजा के अवसर पर महाष्टमी को लायंस क्लब फेमिना द्वारा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के रूप में खीर का वितरण किया गया। शहर के बंगला दुर्गा मंदिर परिसर में फेमिना की सदस्यों ने स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं को खीर वितरण कर दुर्गा पूजा की शुभकामना दी। फेमिना की अध्यक्ष डॉ. अनीता कुमारी डॉली ने बताया कि दुर्गा पूजा को आपसी सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए यह आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि माता के दरबार में श्रद्धालुओं के बीच खीर वितरण करने से लोगों में खुशी रही। फेमिना की पूर्व अध्यक्ष अग्रणी घोष ने कहा कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में फेमिना की सदस्य हमेशा बढ़ चढ़ कर भागीदारी निभाती रही है। बंगला दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने में भी फेमिना की सदस्यों ने भरपूर सहयोग किया। मौके पर डॉ. अनीता कुमारी डॉली, अग्रणी घोष, डॉ. चंदा कुमारी, प्रीति गोपाल, आरती घोष, नंदनी कुमारी सहित अन्य मौजूद रहे। 

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE