*सख्त निगरानी*
राज्यपाल सह कुलाधिपति फागू चौहान के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कुलपति डॉ. आर. के. पी. रमण स्वयं सभी कार्यों की मोनिटरिंग कर रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन एवं प्रशासन के बीच समन्वय से कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी श्याम बिहारी मीणा एवं आरक्षी अधीक्षक राजेश कुमार लगातार कार्यक्रम स्थल का दौरा कर रहे हैं।
इस अवसर पर प्रति कुलपति डॉ. आभा सिंह, डीएसडब्ल्यू डॉ. पवन कुमार, कुलानुशासक डॉ. बीएन विवेका, सीसीडीसी डॉ. इम्तियाज अंजुम, कुलसचिव डॉ. मिहिर कुमार ठाकुर, परीक्षा नियंत्रक प्रो. आर. पी. राजेश, अकादमिक निदेशक डॉ. एम. आई. रहमान, विकास पदाधिकारी डॉ. ललन प्रसाद अद्री, पीआरओ डॉ. सुधांशु शेखर, कुलपति के निजी सहायक शंभु नारायण यादव आदि उपस्थित थे।
Post Views: 4













