Search
Close this search box.

NMM विश्व की प्राचीनतम भाषा है संस्कृत : ‌डॉ. ठाकुर शिव लोचन शांडिल्य

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*विश्व की प्राचीनतम भाषा है संस्कृत : ‌डॉ. ठाकुर शिव लोचन शांडिल्य*

संस्कृत (संस्कृतम्) भारत की एक शास्त्रीय भाषा है, जो दुनिया की सबसे पुरानी उल्लिखित भाषाओं में से एक है। इसे देववाणी अथवा सुर-भारती भी कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि भारत एवं विश्व की अधिकांश भाषाओं का जन्म संस्कृत भाषा से ही हुआ है।

यह बात काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी के संस्कृत विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर ‌डॉ. ठाकुर शिवलोचन शांडिल्य ने कही। वे तीस दिवसीय (18 मई से 16 जून तक) उच्चस्तरीय राष्ट्रीय कार्यशाला में व्याख्यान दे रहे थे। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र की राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन योजना के तहत यह कार्यशाला केंद्रीय पुस्तकालय, भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा में आयोजित हो रही है।

*हमारी अभिव्यक्त का सबसे सशक्त माध्यम थी संस्कृत*
उन्होंने कहा कि हमारा अधिकांश प्राचीन ज्ञान- विज्ञान संस्कृत भाषा में निबद्ध एवं संरक्षित है। यही प्राचीन काल में हमारे ज्ञान परंपरा की अभिव्यक्त का सबसे सशक्त माध्यम थी और इसी से हमारी समस्त सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक विद्याएं नि:सृत हुई हैं। अतः भारत की समृद्ध ज्ञान परंपरा को जानने-समझने के लिए संस्कृत भाषा का ज्ञान आवश्यक है।

*संस्कृत भाषा की पांडुलिपियों में है विविधता*
उन्होंने बताया कि संस्कृत की पांडुलिपियों में जीवन एवं जगत के प्रायः सभी आयामों से संबंधित जानकारियां मिलती हैं। इनमें धर्म, दर्शन, साहित्य, शिक्षा, समाजशास्त्र, योग, आयुर्वेद, संगीत कला, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, नाट्यशास्त्र, भौतिकी, अभियंत्रण, रसायनशास्त्र, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान आदि शामिल हैं।

*हिन्दू धर्म का आधार है संस्कृत*
उन्होंने बताया कि संस्कृत हिंदू धर्म का आधार है। हिंदू धर्म से सम्बंधित लगभग सभी ग्रंथ यथा वेद, उपनिषद्, भगवद्गीता आदि संस्कृत भाषा में ही रचित हैं। आज भी हिन्दू धर्म के अधिकतर यज्ञ और पूजा-पाठ संस्कृत में ही होती है। हिंदू धर्म से निकले बौद्ध धर्म तथा जैन धर्म के भी कई महत्त्वपूर्ण ग्रंथ संस्कृत भाषा में लिखे गए हैं।

*विदेशी भी हैं संस्कृत की ओर आकर्षित*
उन्होंने बताया कि संस्कृत एक वैज्ञानिक भाषा है। आज विदेशी भी संस्कृत के महत्व को समझ‌ रहे हैं और इसकी ओर आकर्षित हो रहे हैं।

इस अवसर पर आयोजन सचिव सह उप कुलसचिव (शै.) डॉ. सुधांशु शेखर, सीएम साइंस कॉलेज, मधेपुरा के संजय कुमार परमार, पृथ्वीराज यदुवंशी, सिड्डु कुमार, डॉ. राजीव रंजन, जयप्रकाश भारती, डॉ. सोनम सिंह (उत्तर प्रदेश), नीरज कुमार सिंह (दरभंगा), बालकृष्ण कुमार सिंह, सौरभ कुमार चौहान, कपिलदेव यादव, अरविंद विश्वास, अमोल यादव,‌ नताशा राज, रश्मि, ब्यूटी कुमारी, खुशबू, डेजी, लूसी कुमारी, श्वेता कुमारी, इशानी, मधु कुमारी, प्रियंका, निधि आदि उपस्थित थे।

*रविवार को होगा क्षेत्र भ्रमण*
आयोजन सचिव सह उप कुलसचिव (शै.) डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि शुक्रवार को सिंडिकेट सदस्य डॉ. रामनरेश सिंह, शनिवार को मैथिली विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. रंजीत कुमार सिंह और सोमवार को टी. पी. कालेज, मधेपुरा में हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. वीणा कुमारी का व्याख्यान निर्धारित है। रविवार को क्षेत्र भ्रमण का कार्यक्रम निर्धारित है, जिसके तहत प्रतिभागियों को कंदाहा सूर्य मंदिर एवं मटेश्वर स्थान का भ्रमण कराया जाएगा।

READ MORE

बिहार के लाल कमलेश कमल आईटीबीपी में पदोन्नत, हिंदी के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय पहचान अर्धसैनिक बल भारत -तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में कार्यरत बिहार के कमलेश कमल को सेकंड-इन-कमांड पद पर पदोन्नति मिली है। अभी वे आईटीबीपी के राष्ट्रीय जनसंपर्क अधिकारी हैं। साथ ही ITBP प्रकाशन विभाग की भी जिम्मेदारी है। पूर्णिया के सरसी गांव निवासी कमलेश कमल हिंदी भाषा-विज्ञान और व्याकरण के प्रतिष्ठित विद्वान हैं। उनके पिता श्री लंबोदर झा, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक हैं और उनकी धर्मपत्नी दीप्ति झा केंद्रीय विद्यालय में हिंदी की शिक्षिका हैं। कमलेश कमल को मुख्यतः हिंदी भाषा -विज्ञान, व्याकरण और साहित्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए देश भर में जाना जाता है। वे भारतीय शिक्षा बोर्ड के भी भाषा सलाहकार हैं। हिंदी के विभिन्न शब्दकोशों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। उनकी पुस्तकों ‘भाषा संशय-शोधन’, ‘शब्द-संधान’ और ‘ऑपरेशन बस्तर: प्रेम और जंग’ ने राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति अर्जित की है। गृह मंत्रालय ने ‘भाषा संशय-शोधन’ को अपने अधीनस्थ कार्यालयों में उपयोग के लिए अनुशंसित किया है। उनकी अद्यतन कृति शब्द-संधान को भी देशभर के हिंदी प्रेमियों का भरपूर प्यार मिल रहा है। यूपीएससी 2007 बैच के अधिकारी कमलेश कमल की साहित्यिक एवं भाषाई विशेषज्ञता को देखते हुए टायकून इंटरनेशनल ने उन्हें देश के 25 चर्चित ब्यूरोक्रेट्स में शामिल किया था। वे दैनिक जागरण में ‘भाषा की पाठशाला’ लोकप्रिय स्तंभ लिखते हैं। बीते 15 वर्षों से शब्दों की व्युत्पत्ति एवं शुद्ध-प्रयोग पर शोधपूर्ण लेखन कर रहे हैं। सम्मान एवं योगदान : गोस्वामी तुलसीदास सम्मान (2023) विष्णु प्रभाकर राष्ट्रीय साहित्य सम्मान (2023) 2000 से अधिक आलेख, कविताएँ, कहानियाँ, संपादकीय, समीक्षाएँ प्रकाशित देशभर के विश्वविद्यालयों में ‘भाषा संवाद: कमलेश कमल के साथ’ कार्यक्रम का संचालन यूपीएससी मुख्य परीक्षा के लिए हिंदी एवं निबंध की निःशुल्क कक्षाओं का संचालन उनका फेसबुक पेज ‘कमल की कलम’ हर महीने 6-7 लाख पाठकों द्वारा पढ़ा जाता है, जिससे वे भाषा और साहित्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। बिहार के लिए गर्व का विषय : आईटीबीपी में उनकी इस उपलब्धि और हिंदी के प्रति उनके योगदान पर पूर्णिया सहित बिहारवासियों में हर्ष का माहौल है। उनकी इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि बिहार की प्रतिभाएँ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ रही हैं। वरिष्ठ पत्रकार स्वयं प्रकाश के फेसबुक वॉल से साभार।

भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित दिनाँक 2 से 12 फरवरी, 2025 तक भोगीलाल लहेरचंद इंस्टीट्यूट ऑफ इंडोलॉजी, दिल्ली में “जैन परम्परा में सर्वमान्य ग्रन्थ-तत्त्वार्थसूत्र” विषयक दस दिवसीय कार्यशाला का सुभारम्भ।

[the_ad id="32069"]