Search
Close this search box.

ABVP अभाविप का 78वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अभाविप का 78वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित

वीरपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के 78वें स्थापना दिवस-सह-राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के शुभ अवसर पर सांगठनिक जिला कार्यालय वीरपुर में झंडोत्तोलन एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पिछले 78 वर्षों से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, राष्ट्रवादी विचारों के प्रसार तथा सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांत उपाध्यक्ष (उत्तर बिहार) एवं एल. एन. एम. एस. कॉलेज, वीरपुर में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुधांशु शेखर ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ज्ञान, शील एवं एकता के मंत्र को केंद्र में रखकर कार्य करता है और इसका उद्देश्य युवाओं की उर्जा को राष्ट्र-निर्माण के यज्ञ में लगाना है। जब कभी भी राष्ट्र पर कोई संकट आया है, इस संगठन से जुड़े युवाओं ने आगे बढ़कर उसका मुकाबला किया है।

*विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है अभाविप*

उन्होंने बताया कि अभाविप की स्थापना 9 जुलाई, 1949 को देश के कुछ गिने-चुने राष्ट्रवादी विचारकों द्वारा की गई थी। इस बीच इस संगठन ने हमेशा राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखकर कार्य किया है और 78 वर्षों में आज यह विश्व का सबसे बड़ा छात्र-संगठन बन गया है।

*छात्रों की उर्जा को सकारात्मक दिशा देता है अभाविप*
उन्होंने कहा कि अभाविप द्वारा छात्रों में छुपी हुई विविध प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने वाली गतिविधियां आयोजित होती हैं। इससे उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा मिलती है और वे एक जिम्मेदार नागरिक बनते हैं।

*राष्ट्र सर्वोपरि के आदर्शों पर कार्य करता है अभाविप*

उन्होंने कहा कि अभाविप राष्ट्र सर्वोपरि के आदर्शों से ओतप्रोत संगठन है। इसके कार्यकर्ता अपने निजी हितों की तिलांजलि देकर राष्ट्रसेवा के लिए तत्पर रहते हैं।

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सागर सत्या ने कहा कि हम स्थापना दिवस पर गत वर्ष भर के कार्यों का मूल्यांकन किया जाता है और आगामी वर्ष के कार्यक्रमों की रुपरेखा तय की जाती है। हम अपने सभी पूर्वजों एवं अग्रजों के संघर्षों को याद करते हैं तथा उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लेते हैं।

धन्यवाद ज्ञापन करते हुए जिला संयोजक अभिषेक पाठक ने बताया कि अभाविप वीरपुर में काफी सक्रिय है। इसके द्वारा पूरे वर्ष लगातार संघर्ष एवं रचनात्मक कार्यक्रम होते रहते हैं।

इस अवसर पर परिषद के कार्यकर्ताओं ने संगठन की गौरवशाली परंपरा को स्मरण करते हुए राष्ट्र निर्माण, छात्रहित एवं समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। अतिथियों के संबोधन के पूर्व कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत परिषद् के झंडोत्तोलन के साथ हुई। सबों ने माता सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। अतिथियों द्वारा पौधारोपण भी किया गया। इसके माध्यम से राष्ट्रभक्ति एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

इस अवसर पर अनुमंडल संयोजक सोनू कुमार यादव, सत्येन्द्र सुमन, दीपक मिश्रा, आशीष यादव, बादल झा, सुमित पासवान, आशीष राण, मिट्ठू कुमार, उज्ज्वल, आदित्य, राहुल, बिट्टू, जय झा, प्रशांत झा सहित बड़ी संख्या में परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

READ MORE

स्नातक स्तरीय परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य एवं विश्वविद्यालय के विभिन्न परीक्षाओं में पर्यवेक्षक के रूप में अतिथि शिक्षकों की सेवाएँ लिए जाने हेतु स्वीकृति / दिशा-निर्देश के संबंध में।