Search
Close this search box.

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

छात्रों में प्रतियोगिता के प्रति लगाव बढ़ाने के लिए विवि की पहल

बीएनएमयू में क्विज और सेमिनार क्लब का गठन

भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग छात्र छात्राओं के ज्ञान को बढ़ाने और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने को लेकर क्लब का गठन करने की तैयारी चल रही है। विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर जन्तु विज्ञान विभाग के सभी शोधार्थी एवं स्नातकोत्तर के छात्रों और पूर्ववर्ती शोधार्थी एवं स्नातकोत्तर उत्तीर्ण छात्रों (जो किसी सेवा में कार्यरत नहीं है) का क्लब गठन के लिए विभागाध्यक्ष ने पत्र जारी किया है।

 

विभागाध्यक्ष प्रो. नरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि छात्र छात्राओं के लिए एक क्वीज क्लब एवं एक सेमिनार क्लब का गठन किया जाएगा। जिसके तहत विभाग में प्रत्येक महीना एक सेमिनार और एक क्वीज का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए विभाग में नामांकित और पूर्ववर्ती छात्र छात्राएं, शोधार्थी को क्लब का मेंबर बनाया जाएगा। क्लब मेंबर के लिए न्यूनतम सदस्यता शुल्क निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि इच्छुक छात्र छात्रा 20 जुलाई तक विभाग से सम्पर्क स्थापित कर सदस्य बन सकते हैं। प्रतिमाह आयोजित होने वाले कार्यक्रम में एक विजेता और एक उप विजेता को सम्मान पत्र विभाग के द्वारा दिया जाएगा।

साइंस के सभी विभागों को जोड़ने की है योजन

क्लब के पहले चरण में सिर्फ जंतु विज्ञान विभाग के छात्र छात्राओं, शोधार्थियों को जोड़ा जाएगा। कुछ समय बाद इसे विज्ञान के सभी विषय भौतिकी, रसायन, वनस्पति विभाग को भी जोड़ने की योजना है। विभागाध्यक्ष प्रो. नरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में आयोजित किया जाएगा।

प्रत्येक महीने होने वाले क्विज और सेमिनार आयोजित करने की जिम्मेदारी छात्रों की रहेगी। विभागाध्यक्ष प्रो. नरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि इससे छात्र छात्राओं में नेतृत्व क्षमता का विकास होगा। साथ ही छात्रों को नई नई जानकारी हासिल हो पाएगी।

विभाग की ओर से मिलेगा सम्मान पत्र

क्लब द्वारा आयोजित क्विज और सेमिनार में विजेता और उप विजेता प्रतिभागियों को विभाग द्वारा सम्मान पत्र दिया जाएगा। प्रत्येक महीने होने वाले सेमिनार का टॉपिक भी विभाग द्वारा दिया जाएगा। विभागाध्यक्ष ने बताया कि इसके लिए अन्य विभाग के शिक्षकों से विचार विमर्श किया जा रहा है। क्लब गठन की सूचना पर खुशी व्याप्त है।

READ MORE

स्नातक स्तरीय परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य एवं विश्वविद्यालय के विभिन्न परीक्षाओं में पर्यवेक्षक के रूप में अतिथि शिक्षकों की सेवाएँ लिए जाने हेतु स्वीकृति / दिशा-निर्देश के संबंध में।