Search
Close this search box.

17 बिहार बटालियन एन.सी.सी., सहरसा के द्वारा भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय (नार्थ कैंपस), मधेपुरा में 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में सामाजिक सेवा और सामुदायिक विकास कार्यक्रम के दौरान ‘‘स्वच्छ भारत अभियान’’ के अंतर्गत मलेरिया और फाइलेरिया से बचाव हेतु जागरूकता रैली निकाली गयी। 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

17 बिहार बटालियन एन.सी.सी., सहरसा के द्वारा भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय (नार्थ कैंपस), मधेपुरा में 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में सामाजिक सेवा और सामुदायिक विकास कार्यक्रम के दौरान ‘‘स्वच्छ भारत अभियान’’ के अंतर्गत मलेरिया और फाइलेरिया से बचाव हेतु जागरूकता रैली निकाली गयी।

बीएन मंडल विवि के शैक्षणिक परिसर में 17 बिहार बटालियन एन.सी.सी. सहरसा के तत्वाधान में चल रहे 10 दिवसीय वार्षिक कैंप के दौरान गुरूवार को सामाजिक सेवा और सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत एन.सी.सी. कैडेटों के द्वारा ‘‘स्वच्छ भारत अभियान’’ के अंतर्गत मलेरिया और फाइलेरिया से बचाव हेतु जागरूकता रैली निकाली गयी। यह कार्यक्रम कैंप कमान अधिकारी ले. कर्नल पी.के. चौधरी निर्देशन में किया गया।

इस अभियान के बारे में कैंप कमान अधिकारी पी.के. चौधरी ने कहा कि स्वच्छता एक ऐसा महत्वपूर्ण अभियान है जो स्वयं, समाज और पर्यावरण के लिए फायदेमंद है। स्वच्छता को अपनाकर हम खुद को मलेरिया और फाइलेरिया जैसी बीमारी से बचा सकते हैं और स्वस्थ रह सकते हैं। इस जागरूकता रैली के द्वारा लोगों को स्वच्छता के परिणामों के बारे में शिक्षित किया, मच्छर से बचाव के लिए घर तथा आसपास पानी जमा नहीं होने दें। गड्ढे और नालियों में जमे पानी में मलेरिया के मच्छर पनपते हैं। यदि किसी को बुखार आता है तो उसे मलेरिया और फाइलेरिया की जांच अवश्य करानी चाहिए। मलेरिया और फाइलेरिया से बचने हेतु सलाह दिया और उन्हें स्वच्छ वातावरण के विकास में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित कया गया।

लॉर्ड बुद्धा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के एचओडी डॉ0 आर. पप्पू एवं भूपेन्द्र नारायण मंडल विवि के उपकुलसचिव डॉ0 शंकर मिश्रा ने शिविर में कैडेटों को प्रेरक व्याख्यान दिया ।

एचओडी डॉ0 आर. पप्पू ने कहा कि दिल का दौरा पड़ने पर प्राथमिक उपचार के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने हाथ की सफाई के महत्व के बारे में कैडेटों को कहा अपने हाथ धोना आसान है, और यह कीटाणुओं को फैलने से रोकने के सबसे प्रभावी तरीकों में से एक है, इसिलिए साबुन या हैंडवॉश से अपने हाथों को अच्छी तरह से साफ जरूर करें। साथ-ही हार्ट ब्लॉकेज खोलने के उपाय के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं पर्यावरण को बचाने हेतु आसपास छोटे-पौधें हो या बड़े वृक्ष संरक्षित करने के लिए कैडेटों को प्रेरित किया।

उपकुलसचिव डॉ0 शंकर मिश्रा ने बताया कि एन.सी.सी. का कर्तव्य है कि देश के सभी क्षेत्रों में नेतृत्व प्रदान करने और राष्ट्र की सेवा के लिए हमेशा उपलब्ध रहने के लिए संगठित, प्रशिक्षित और प्रेरित कर युवाओं को तैयार करना है। एन.सी.सी. युवाओं में देश के प्रति कर्तव्य और समर्पण की भावना पैदा करता है।   

मौके पर डिप्टी कैंप कमांडर कैप्टन गौतम कुमार, ले. गुड्डु कुमार, ले. डॉ0 शुभाषिश दास, सेना मेडल सुबेदार मेजर मो0 रकीब, बीएचएम मोहन लाल लाम्बा, सुबेदार गुरबेज सिंह, सुबेदार स्तानजिन मोसलम, हवलदार शैलेश सिंह, एवं यूडीसी कौशलेन्द्र कुमार आदि मौजूद थे।

READ MORE

एलआईबी की बैठक संपन्न राज्यपाल से की जाएगी बीएनएमयू में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं की शिकायत अपने मूल उद्देश्यों को पूरा करने में विफल हो रहा है बीएन मंडल विश्वविद्यालय : ई० रवीन्द्र यादव

मधेपुरा जिला में पासपोर्ट सेवा केन्द्र नहीं रहने के कारण क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा समाहरणालय परिसर, मधेपुरा में दिनांक-24.05.2026 से 26.05. 2026 तक पासपोर्ट सेवा मोबाईल कैम्प का आयोजन निर्धारित है।

बीएनएमयू के विकास में बिजेंद्र प्रसाद यादव के योगदान को कुलपति ने बताया अहम ईमानदारी से काम करने वालों की बनती है पहचान: उप मुख्यमंत्री बीएनएमयू में उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव का हुआ सम्मान समारोह अपने गुरु के प्रति सम्मान और आदर का भाव रखने से समृद्ध होगा समाज

[the_ad id="32069"]