Search
Close this search box.

स्थापना दिवस को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

स्थापना दिवस को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

—-

आगामी 09 जुलाई 2024 (मंगलवार) को आयोजित होने वाले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के 76 वाँ स्थापना दिवस समारोह एवं नूतन-पुरातन कार्यकर्त्ता सम्मेलन को लेकर रविवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ललन प्रसाद अद्री ने बताया कि परिषद् का 76 वर्षों का गौरवशाली इतिहास है। इन बीच पूरे बिहार एवं मधेपुरा में भी हमारी गतिविधियां बढ़ी हैं। इस बार भव्य रूप से स्थापना दिवस समारोह आयोजित होने जा रहा है।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि अधिवेशन की तैयारियां जोरों से चल रही है। इसको लेकर ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा के सभागार को भव्य रूप से सजाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि सम्मेलन में परिषद् से जुड़े सभी नए-पुराने पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता और शुभचिंतक भाग लेंगे। सभी लोगों को आमंत्रण पत्र भेजा जा रहा है।

नगर उपाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार पोद्दार एवं डॉ. शंकर कुमार मिश्र ने बताया कि आयोजन की तैयारियां चल रही हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह सीनेटर रंजन यादव ने बताया कि बैठक में आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की गई। सोमवार तक सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।

जिला प्रमुख दिलीप कुमार दिल ने बताया कि सभी प्रमुख शुभचिंतकों एवं कार्यकर्ताओं से मिलकर उन्हें आमंत्रण-पत्र दिया जा रहा है।

इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष डॉ. उपेन्द्र प्रसाद यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आमोद आनंद, जिला संयोजक नवनीत सम्राट, विभाग संयोजक सौरभ यादव, सौरभ कुमार चौहान आदि उपस्थित थे।

READ MORE

विश्वविद्यालयों में संचालित फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) की अध्यक्षता एवं निगरानी के लिए आयुक्त को नामित किए जाने की व्यवस्था पर पुनर्विचार तथा कार्यक्रमों की अध्यक्षता संबंधित विश्वविद्यालयों के कुलपति पूर्व कुलपति, पूर्व प्रतिकुलपति अथवा वरीयतम संकायाध्यक्ष जैसे वरिष्ठ शिक्षाविदों को सौंपे जाने के संबंध में अनुरोध।

[the_ad id="32069"]