Search
Close this search box.

स्थापना दिवस को लेकर चल रहा है जागरूकता अभियान 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

स्थापना दिवस को लेकर चल रहा है जागरूकता अभियान 

—-

आगामी 09 जुलाई 2024 (मंगलवार) को आयोजित होने वाले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के 76 वाँ स्थापना दिवस समारोह एवं नूतन-पुरातन कार्यकर्त्ता सम्मेलन को लेकर संपर्क कार्यक्रम चलाया रहा है। शनिवार को परिषद् द्वारा ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय एवं शैक्षणिक परिसर में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से संपर्क किया गया।

नगर अध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि परिषद् का 76वां वार्षिक अधिवेशन पूर्वाह्न 10:30 बजे से ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा के सभागार में आयोजित होगा। इसमें परिषद् से जुड़े सभी नए-पुराने पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता और शुभचिंतक भाग लेंगे।

नगर उपाध्यक्ष डॉ. शंकर कुमार मिश्र ने बताया कि आयोजन की तैयारियां चल रही हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह सीनेटर रंजन यादव ने बताया कि आयोजन की तैयारियों की समीक्षा हेतु रविवार को सभी पदाधिकारियों तथा प्रमुख कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई है।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आमोद आनंद एवं विभाग संयोजक सौरभ यादव ने बताया कि सभी प्रमुख शुभचिंतकों एवं कार्यकर्ताओं से मिलकर उन्हें आमंत्रण-पत्र दिया जा रहा है।

इस अवसर पर संजीव सोनू, सौरभ कुमार चौहान आदि उपस्थित थे।

READ MORE

विश्वविद्यालयों में संचालित फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) की अध्यक्षता एवं निगरानी के लिए आयुक्त को नामित किए जाने की व्यवस्था पर पुनर्विचार तथा कार्यक्रमों की अध्यक्षता संबंधित विश्वविद्यालयों के कुलपति पूर्व कुलपति, पूर्व प्रतिकुलपति अथवा वरीयतम संकायाध्यक्ष जैसे वरिष्ठ शिक्षाविदों को सौंपे जाने के संबंध में अनुरोध।

[the_ad id="32069"]