Search
Close this search box.

सार्क इंटरनेशनल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण*

झांकी ने लोगों का मन मोहा, विद्यार्थियों में दिखा उत्साह

*स्वतंत्रता की रक्षा के लिए जरूरी है सतत जागरूकता*

स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जिला मुख्यालय अंतर्गत सार्क इंटरनेशनल स्कूल परिसर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शान से लहराया। ध्वजारोहण से पहले राष्ट्रगीत वन्दे मातरम्, बाद में राष्ट्रगान जन-गण-मन और अंत में बिहार गीत मेरे भारत के कंठहार की प्रस्तुति हुई।इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा निकाली गई झांकी ने लोगों का मन मोहा। भाषण, गीत-संगीत एवं अन्य कार्यक्रमों में भी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर पर डायरेक्टर अबू जफर ने ध्वजारोहण कर झंडे को सलामी दी और अपने संबोधन में आजादी के महत्व को रेखांकित किया।

उन्होंने कहा कि यह दिन स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने वाले नायकों के योगदानों, त्याग, बलिदान को याद करने का दिन है। इसके साथ ही यह दिन हमें जहां अपनी उपलब्धियों को संग्रहित करने एवं चुनौतियों पर मंथन का अवसर देता है।‌ उन्होंने स्कूल परिसर में हुई प्रगति की चर्चा की वहीं भविष्य की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला।

*आजादी की रक्षा की जिम्मेदारी युवाओं पर*

समारोह के मुख्य अतिथि असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुधांशु शेखर ने कहा कि आजादी हमें सौगात में नहीं मिली है। इसके लिए हमारे अनगिनत ज्ञात-अज्ञात पुरखों ने लंबा संघर्ष किया और अपना सर्वस्व न्यौछावर किया है। हमारी यह जिम्मेदारी है कि हम इसकी रक्षा के लिए सतत जागरूक रहें।‌

उन्होंने कहा कि आज देश के सभी नागरिकों और खासकर छात्र- युवाओं के बीच राष्ट्रीययता एक आजादी के मूल्यों के प्रचार-प्रसार की जरूरत है। यदि हम ऐसा कर सकै, तो विकसित भारत का सपना स्वत: साकार हो जाएगा। इस दिशा में सार्क इंटरनेशनल स्कूल की सक्रियता सराहनीय है।

*अनेकता में एकता भारत की खास पहचान*

मुख्य वक्ता सार्क फाउंडेशन के सचिव आर. रहमान ने कहा कि भारत अनेकता में एकता का श्रेष्ठ उदाहरण है।इस खूबसूरती को बचाकर रखना हर भारतवासियों का दायित्व है। हम सब एकजुट होकर रहेंगे, तो हमारी आजादी पर कभी भी कोई खतरा नहीं आएगा।

*स्वतंत्रता आंदोलन में मधेपुरा की भागीदारी खास*
अध्यक्षीय संबोधन में प्रिसिपल डॉ. हर्ष वर्धन सिंह राठौर ने कहा कि आजादी का दिन केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं है, बल्कि यह अपने आत्मावलोकन का भी एक महत्वपूर्ण अवसर है। आज हमें यह सोचना है कि हमने अपने आठ दशकों के सफर में क्या खोया एवं क्या पाया।

कार्यक्रम का सफल संचालन वर्ग दशम के छात्र जैद ने किया। धन्यवाद ज्ञापन वरीय शिक्षक मदन मोहन झा की।इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका रही फ़िज़ा (शमां) को फेयरवेल आयोजित कर विदाई दी गई। प्रिसिपल डॉ. राठौर ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य को लेकर विद्यालय परिवार की ओर से शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर आशीष मिश्रा के नेतृत्व में विद्यार्थियों द्वारा निकाली गई भव्य झांकी खास रही। विद्यार्थियों ने भाषण और गीत-संगीत के माध्यम से भी स्वतंत्रता दिवस के महत्व को रेखांकित किया।

मौके पर विद्यालय के शिक्षका प्रसन्ना सिंह राठौड़, मो. इमरान, राजीव कुमार, तवस्सुम, जेबा, सादिया,प्रीति, खुशी, बिकेश, अर्पणा, आरती सहित बड़ी संख्या में अभिभावकों और छात्र- छात्राओं की उपस्थिति रही ।

READ MORE