Search
Close this search box.

श्री अंजनी कुमार सिंह ने दी राजवर्धन को बधाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

KEEP CALM & SHINE BRIGHTLY : हमारे अभिभावक, बिहार के पूर्व मुख्य सचिव रहे और #biharmuseum के महानिदेशक श्री अंजनी कुमार सिंह जी UPSC में 11वीं रैंक लाने वाले यशस्वी राजवर्धन को आशीर्वाद और बधाई देते हुए। दशकों के प्रशासनिक सेवा के अनुभव से मंत्र भी दिया: हमेशा शांत रह कर काम करो, मुस्कराते रहो और सितारे की तरह चमकते रहो। यशस्वी अगस्त से #ias का प्रशिक्षण लेंगे। वे सारण जिले के ऐतिहासिक गांव मलखाचक के हैं। उनके पिता जी Rajnish Kumar Singh #ias हैं। उनके दादाजी डॉ आरपी सिंह जी दिघवारा ब्लॉक के अपने समय के प्रसिद्ध चिकित्सक थे। तीसरी पीढ़ी में भी शिक्षा का सर्वोच्च स्थान है। विरासत में मिली थाती को और आगे बढ़ाएं आप क्योंकि यशस्वी भी हैं और राजवर्धन भी। महत्ती जवाबदेही है आप पर। देश की सबसे कठिन परीक्षा में आप टॉपर रहे। ऐसे ही देश की सेवा में भी कीर्तिमान स्थापित करें। राष्ट्र को ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ, समर्पित और कठोर श्रम करनेवाले अधिकारियों की जरूरत है। विश्वास है कि आप अपनी मेधा से समाज को, देश को आगे ले जाएंगे। प्रभु से यही प्रार्थना है। यही काम्य है। बधाई बहुत बहुत बहुत। शुभकामनाएं। अशेष आशीष।
#rajnishsingh #RajnishKumar #upsc #iasofficer #bihar #saran #chhaprajila #service #administration

वरिष्ठ पत्रकार अग्रज श्री स्वयं प्रकाश जी के फेसबुक वॉल से साभार।

READ MORE