बीएनएमयू, मधेपुरा में यूएमआईएस का मामला शुरू से ही विवादों में घिरा रहा है। ऐसे में एक बार उच्च स्तरीय जांच आवश्यक है। जांच का आदेश देने के लिए यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के प्रति बहुत-बहुत आभार और इसके लिए सार्थक पहल करने वाले लोकप्रिय विधान पार्षद डॉ. संजीव कुमार सिंह जी को बहुत-बहुत साधुवाद।
हम आशा करते हैं कि यूएमआईएस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा शिक्षा विभाग के साथ सकारात्मक सहयोग किया जाएगा। छात्रहित को प्राथमिकता देते हुए किसी भी स्तर पर तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने की कोशिश नहीं की जाएगी।
यहाँ यह स्पष्ट करना भी जरूरी है कि यूएमआईएस की लड़ाई मुद्दा आधारित है। इसमें किसी भी वरीय या कनीय पदाधिकारी से कोई भी व्यक्तिगत राग-द्वेष की कोई बात नहीं है। यूएमआईएस कंपनी के संचालकों तथा इसमें कार्य कर रहे कर्मियों के लिए भी हमारे मन में कोई दुर्भावना नहीं है। हमारा मकसद बस इतना है कि हमारे विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों (उनके अभिभावकों) के पैसों की लूट नहीं हो और विश्वविद्यालय द्वारा यूएमआईएस कंपनी के साथ जो ‘एग्रीमेंट’ हुआ है, उसका अक्षरशः पालन किया जाए!
#bnmu #umis #bihar #cmbihar #samratchoudhary #samratchaudhari #mlc #sanjivkumarsingh
















