Search
Close this search box.

विश्व पर्यावरण दिवस पर होंगे कई कार्यक्रम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*विश्व पर्यावरण दिवस पर होंगे कई कार्यक्रम*

बीएनएमयू, मधेपुरा के सभी अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों में आगामी 5 जून, 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में बीएनएमयू के कुलपति प्रो. बी. एस. झा तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के क्षेत्रीय निदेशक गिरधर उपाध्याय के निदेशानुसार कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर ने सभी महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र प्रेषित किया है। पत्र में पर्यावरण दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कराने का अनुरोध किया गया है। इसके साथ ही कार्यक्रम की रिपोर्ट, फोटोग्राफ्स एवं पेपर कटिंग्स आदि कार्यालय‌ के ई. मेल पर उपलब्ध कराना आवश्यक है।

*प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना है थीम*

डॉ. शेखर ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस 2025 का थीम प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना रखा गया है।‌ इसका उद्देश्य प्लास्टिक की खपत को कम करने, रीसाइक्लिंग सिस्टम को बेहतर बनाने और टिकाऊ विकल्पों को बढ़ावा देना है। यह दिन सरकारों, व्यवसायों और लोगों के लिए प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ़ कार्रवाई करने और स्वच्छ, स्वस्थ ग्रह को बढ़ावा देने वाली नीतियों का समर्थन करने का एक अवसर है।

उन्होंने बताया कि पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न महाविद्यालयों में पौधारोपण, भाषण, परिचर्चा आदि कार्याक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा लोगों को इस बात के लिए प्रेरित किया जाएगा‌ कि वे प्लास्टिक का उपयोग नहीं करें। इसके साथ ही सभी लोगों को पौधे लगाकर उत्सव मनाओ (सेलिब्रेशन विथ प्लांटेशन) को अपनाने हेतु प्रेरित किया जाएगा‌।

READ MORE

बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 में प्रस्तावित संशोधन के विरुद्ध विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता एवं शिक्षक हितों की रक्षा के लिए आज बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (FUTAB) के तत्वावधान में बिहार के सभी विश्वविद्यालयों के शिक्षक संघ एवं कर्मचारी संगठनों की संयुक्त बैठक 

विषय : माननीय विधान पार्षद, डॉ० संजीव कुमार सिंह एवं अन्य माननीय विधान पार्षदगण के संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त प्राप्त पत्र, जो बिहार में स्नातक महाविद्यालयों के प्रस्तावित पुनर्गठन तथा उससे विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता एवं राज्य की उच्च शिक्षा पर पड़ने वाले प्रभाव से संबंधित है, पर यथोचित कार्रवाई करने के संबंध में।

[the_ad id="32069"]

विषय : बिहार के राज्य विश्वविद्यालयों के अंगीभूत (संघटक) स्नातक महाविद्यालयों के प्रस्तावित पुनर्गठन तथा उसके विश्वविद्यालयीय स्वायत्तता, शैक्षणिक मानकों एवं शिक्षकों की सेवा-शर्तों पर पड़ने वाले प्रभाव के संबंध में प्रतिवेदन।