Search
Close this search box.

विकसित भारत बनाने में महिलाओं की होगी महत्वपूर्ण भूमि

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विकसित भारत बनाने में महिलाओं की होगी महत्वपूर्ण भूमिका

वीमेंस कॉलेज, मधेपुर में माय युवा भारत, मधेपुरा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना, बीएनएमयू, मधेपुरा के तत्वावधान में शनिवार को माय भारत बजट क्वेस्ट 2026 को लेकर परिचर्चा का आयोजन किया गया।‌

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्थापक डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि भारत को विकसित बनाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। महिलाएं अपने परिवार को बहुत अच्छे से चलाती हैं और वे बजट को बेहतर तरीके से समझती हैं। सरकार ने पहली बार बजट-2025 क्विज प्रतियोगिता शुरू किया है। इससे युवा बजट की समझ बढ़ाकर नीति-निर्माण में भागीदार बन सकेंगे। इससे विकसित भारत का मार्ग प्रशस्त होगा।

माय युवा भारत की उप निदेशक हुस्न जहां ने बताया कि बजट-2026 क्विज प्रतियोगिता विकसित भारत में महत्वपूर्ण योगदान देगी। यह प्रतियोगिता पूरी तरह नि:शुल्क है। यह माय भारत पोर्टल (mybharat.gov.in) पर 3 से 17 फरवरी तक आयोजित है।

इस अवसर पर एनएसएस पदाधिकारी डॉ. सुधांशु शेखर एवं एनसीसी पदाधिकारी डॉ. गौतम कुमार ने कहा कि भारत सरकार युवाओं के लिए कई अवसर दे रही है। हमें इन अवसरों का अधिकाधिक लाभ लेना चाहिए।

कार्यक्रम के पूर्व सभी अतिथियों का अंगवस्त्रम् एवं डायरी से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक माधव कुमार, काजल कुमारी, प्रभात कुमार रंजन, डॉ. नीलू कुमारी, जयश्री कुमारी, डॉ. प्रियंका कुमारी, शबाना प्रवीण, अनिल कुमार, पुनम कुमारी, आरती कुमारी, अंजली कुमारी, गीता कुमारी, माला कुमारी, ज्योति कुमारी, विभा कुमारी, शिवाणी कुमारी, संझा कुमारी, संजना कुमारी, निभा कुमारी, मीना कुमारी, कुमारी संभवी, राज कुमारी सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

READ MORE

अनशनकारी छात्रों के साथ राज्यपाल की वार्ता के उपरान्त बनी सहमति पटना 24 अगस्त, 2026-अनशनकारी छात्रों के साथ माननीय राज्यपाल, बिहार के साथ वार्ता के उपरान्त सहमति बनी। ऑल पीएच.डी. होल्डर्स एण्ड रिसर्च एसोसिएशन के बैनर तले गर्दनीबाग में पिछले 21 दिनों से अनशन कर रहे छात्रों के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिगडल के साथ माननाय राज्यपाल, बिहार का 02 घट का वाता के उपरान्त अनशनकाच छात्रा जपना वापस लेने का आश्वासन दिया।

[the_ad id="32069"]

READ MORE

अनशनकारी छात्रों के साथ राज्यपाल की वार्ता के उपरान्त बनी सहमति पटना 24 अगस्त, 2026-अनशनकारी छात्रों के साथ माननीय राज्यपाल, बिहार के साथ वार्ता के उपरान्त सहमति बनी। ऑल पीएच.डी. होल्डर्स एण्ड रिसर्च एसोसिएशन के बैनर तले गर्दनीबाग में पिछले 21 दिनों से अनशन कर रहे छात्रों के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिगडल के साथ माननाय राज्यपाल, बिहार का 02 घट का वाता के उपरान्त अनशनकाच छात्रा जपना वापस लेने का आश्वासन दिया।

मेरे गांव राधानगर के शिक्षकों को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है ओर हो भी क्यों ना जब मेरे गांव का नामकरण (राधानगर) ही एक राष्ट्रपति अवॉर्डी शिक्षक श्री राधारमण जी के नाम पर किया गया हो ।

राज्यपाल सचिवालय, बिहार लोक भवन, पटना से प्राप्त सूचना के आलोक में बापू सभागार, गाँधी मैदान, पटना में दिनांक 25.08.2026 को आयोजित होने वाली उन्मुखीकरण कार्यक्रम (Orientation Programme) अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है।