वर्तमान आर्थिक परिस्थिति का उल्लेख जरूरी
—
अर्थशास्त्र केवल अंकों का विषय नहीं, बल्कि देश एवं समाज की आर्थिक व्यवस्था को समझने और उसे नई दिशा देने का माध्यम है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे नियमित अध्ययन के साथ-साथ दैनिक समाचार पत्र, बजट, बैंकिंग, रोजगार, महंगाई एवं सरकारी योजनाओं से जुड़ी आर्थिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान दें। उत्तर लिखते समय परिभाषा, उदाहरण, ग्राफ एवं वर्तमान आर्थिक परिस्थिति का उल्लेख जरूरी है। ऐसा करने से उत्तर प्रभावशाली बनता है और इससे बेहतर अंक आने की संभावना रहती है। निरंतर अभ्यास, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।
*डॉ. प्रभाकर कुमार*
अर्थशास्त्र विभाग,
भूपेंद्र नारायण मंडल वाणिज्य महाविद्यालय, साहुगढ़, मधेपुरा
Post Views: 2















