Search
Close this search box.

लोक भवन,पटना में आयोजित सेमिनार में भाग लेंगे बी. एन. मंडल विश्वविद्यालय के चयनित विद्यार्थी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*लोक भवन,पटना में आयोजित सेमिनार में भाग लेंगे बी. एन. मंडल विश्वविद्यालय के चयनित विद्यार्थी।*

बिहार लोक भवन पटना की संस्था महिला इमदाद कमिटी द्वारा आयोजित सेमिनार में निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से भाग लेने के लिए भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के 5-5 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है।

समाज के वंचित बच्चों एवं रेलवे स्टेशन आदि पर प्रायः ड्रग्स के सेवन की बढ़ती प्रवृति पर रोक लगाने एवं नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने हेतु सेमिनार का विषय ‘रिस्टोरिंग चाइल्डहुड प्रिवेंटिंग ड्रग एब्यूज एंड रेइंटेग्रेशन ऑफ चिल्ड्रेन इन नीड ऑफ केयर एंड प्रोटेक्शन’ रखा गया है।

जानकारी देते हुए क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक परिषद् के उप निदेशक डॉ. जैनेन्द्र कुमार ने बताया कि कुलपति प्रो. बी.एस.झा के निदेशानुसार इस सम्बन्ध में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सबसे पहले छात्र-छात्राओं के बीच महाविद्यालय स्तर पर ‘चिल्ड्रेन इन नीड ऑफ केयर एंड प्रोटेक्शन प्रेवेंटिंग ड्रग एब्यूज एंड स्ट्रीथनिंग पाथवे फॉर रहेबिलिटेशन एंड रेइंटेग्रेशन’ विषय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लोक भवन के निर्देशानुसार निबंध की शब्द सीमा 500 शब्दों रखी गयी थी। प्रतिभागी हिंदी और अंग्रेजी में से किसी एक भाषा में निबंध लिख सकते थे। निबंध में प्लेजरिज्म और एआई वेरिफिकेशन की भी बाध्यता थी। महाविद्यालय स्तर पर चयनित विद्यार्थियों के सर्वश्रेष्ठ निबंध को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय स्तर पर 5-5 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है।

चयनित छात्र-छात्राओं की सूची इस प्रकार है:-
*चयनित छात्राओं की सूची*
आशिका पासवान (एल.एम.एन.एस. काॅलेज, वीरपुर) 2.चाँदनी कुमारी (एम.एच.एम. काॅलेज सोनवर्षा), 3. अरीसा खातून (एल.एम.एन.एस. काॅलेज, वीरपुर), 4. स्वाति सुमन (यू.भी.के. काॅलेज, कड़ामा) एवं 5. मौसम कुमारी (आर.जे.एम. काॅलेज, सहरसा)

*चयनित छात्रों की सूची*
1.आदित्य कुमार चौधरी (एल.एम.एन.एस. काॅलेज, वीरपुर) 2.कर्ण सिंह (एम.एल.टी. काॅलेज, सहरसा), 3.सूरज कुमार (बी.एस.एस काॅलेज, सुपौल), 4. गौरव कुमार (पार्वती साइंस काॅलेज, मधेपुरा) एवं 5. कृष्ण कुमार (आर.एम.काॅलेज, सहरसा)

READ MORE

अनशनकारी छात्रों के साथ राज्यपाल की वार्ता के उपरान्त बनी सहमति पटना 24 अगस्त, 2026-अनशनकारी छात्रों के साथ माननीय राज्यपाल, बिहार के साथ वार्ता के उपरान्त सहमति बनी। ऑल पीएच.डी. होल्डर्स एण्ड रिसर्च एसोसिएशन के बैनर तले गर्दनीबाग में पिछले 21 दिनों से अनशन कर रहे छात्रों के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिगडल के साथ माननाय राज्यपाल, बिहार का 02 घट का वाता के उपरान्त अनशनकाच छात्रा जपना वापस लेने का आश्वासन दिया।

मेरे गांव राधानगर के शिक्षकों को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है ओर हो भी क्यों ना जब मेरे गांव का नामकरण (राधानगर) ही एक राष्ट्रपति अवॉर्डी शिक्षक श्री राधारमण जी के नाम पर किया गया हो ।

[the_ad id="32069"]

राज्यपाल सचिवालय, बिहार लोक भवन, पटना से प्राप्त सूचना के आलोक में बापू सभागार, गाँधी मैदान, पटना में दिनांक 25.08.2026 को आयोजित होने वाली उन्मुखीकरण कार्यक्रम (Orientation Programme) अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है।