Search
Close this search box.

कार्यस्थल एवं कार्यालय परिसर की स्वच्छता की अनिवार्यता पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली में “स्वच्छता अभियान” के अंतर्गत दिनांक 17 सितंबर, 2026 को कार्यस्थल एवं कार्यालय परिसर की स्वच्छता की अनिवार्यता पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसके साथ ही, “जल परिशोधन एवं जल संरक्षण” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें श्री राजेश धानिया, श्री विनय कुमार, श्री सोनू राय, श्री संदीप एवं अन्य कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर परिषद के सदस्य-सचिव प्रोफेसर सच्चिदानन्द मिश्र, निदेशक(अकादमिक)/(प्रशासन एवं वित्त) डाॅ. पूजा व्यास तथा निदेशक (योजना एवं शोध) डाॅ. अमित यादव ने स्वच्छता के साथ-साथ जल परिशोधन एवं जल संरक्षण के संबंध में अपने महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए।
इस आयोजन में कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. नन्द गोपाल बिश्वास भी उपस्थित रहे।

#SwachhataHiSeva
#SHS2026

READ MORE