लायंस क्लब ऑफ़ रांची की ओर से शिक्षक दिवस का आयोजन
लायंस क्लब ऑफ़ रांची की ओर से शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया एवम गरिमा के साथ संपन्न हुआ। अध्यक्ष डॉ पूनम सखुजा ने क्लब से जुड़े शिक्षकों को सम्मान प्रदान किया एवम मुख्य अतिथि प्रो डॉ राजकुमारी सिन्हा का अभिवादन किया। गुरु वंदना का गायन सोना गद्यान एवम सुनीता चौधरी ने किया। पूर्व अध्यक्ष डॉ हरमिंदर बीर सिंह ने डॉ राधाकृष्णन की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उन्हें महान शिक्षाविद, दार्शनिक, राजनियक, मानवतावादी व्यक्तित्व का धनी बताया। रेणु सिंह नें विचार व्यक्त करते हुए “टीचर” को परिभाषित किया।
मुख्य अतिथि प्रो राजकुमारी सिन्हा ने गुरु शिष्य का भारतीय संदर्भ में उल्लेख किया। उन्होंने कहा की शिक्षक को निष्ठावान और कर्मयोगी होना चाहिए।
इस अवसर पर वन बंधु परिषद के अध्यक्ष अंचल किंगर को निर्मल मानपुरिया परिवार की ओर ४० बोर्ड प्रदान किए गए।
डॉ पूनम सखुजा, रजनी मोर, राजेश चौधरी, अजय अग्रवाल, एस एस शर्मा, अजय सखुजा, मनीष गरोड़िया, अभिनव कौशल, डॉ सुधीर पांडेय, मंजू कुमार, निर्मल मानपुरिया, गुणवंत कौर, परविंदर सिंह उपस्थित थे।
क्लब की ओर से प्रो हरमिंदर बीर सिंह, डॉ मनोज कुमार, प्राचार्य मारवाड़ी कॉलेज, डॉ मुकुंद चंद्र मेहता, डॉ देवेन्द्र सिंह, प्रो अनीता रानी तिर्की, डॉ पंकज कुमार, अनिता मेहता, डॉ पूनम सखुजा, सुजाता गडोदिया को सम्मानित किया गया।















