Search
Close this search box.

दर्शन परिषद्, बिहार का 48वां अधिवेशन 19 से 21 दिसंबर, 2026 तक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दर्शन परिषद्, बिहार के 48वां अधिवेशन की तैयारी को लेकर कार्यकारिणी की बैठक आज 7 सितंबर 2026 को मगध विश्वविद्यालय, बोध गया के दर्शन शास्त्र विभाग में प्रो पूनम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मगध विश्वविद्यालय, बोध गया में प्रस्तावित अधिवेशन के आयोजन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि परिषद् का 48वां अधिवेशन 19 से 21 दिसंबर, 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
बैठक में अधिवेशन की तैयारी, पंजीकरण, आवास, भोजन, शैक्षणिक सत्र तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने अधिवेशन की सफलता के लिए आपसी समन्वय एवं सक्रिय सहभागिता के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
श्यामल किशोर, महासचिव, दर्शन परिषद, बिहार

READ MORE

बिहार विधान परिषद् चुनाव में पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ओर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी माननीय विधान पार्षद प्रो. नवल किशोर यादव जी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं