Search
Close this search box.

राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में चार स्वयंसेवक करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में चार स्वयंसेवक करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (भारत सरकार) के निदेशानुसार पर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), क्षेत्रीय निदेशालय पटना द्वारा 16 से 22 फरवरी, 2026 तक शांति प्रसाद जैन कॉलेज, सासाराम में राष्ट्रीय एकीकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।‌ इसमें बिहार टीम के लिए बीएनएमयू, मधेपुरा के चार स्वयंसेवकों का चयन हुआ है।

कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि चयनित चार स्वयंसेवकों में ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा की मेघा कुमारी (टीम लीडर), यूवीके कॉलेज करामा की अलका कुमारी, एच. एस. कॉलेज, उदाकिशुनगंज के रॉबिंस कुमार तथा एएलवाई कॉलेज, त्रिवेणीगंज के सौरभ कुमार हैं।

उन्होंने बताया कि सभी स्वयंसेवक रविवार को सासाराम के लिए प्रस्थान करेंगे।शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, पेंटिंग, नाटक, वाद-विवाद एवं शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित होंगी। चयनित स्वयंसेवक सभी सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

कुलपति प्रो. बी. एस. झा, डीएसडब्ल्यू प्रो. अशोक कुमार एवं कुलसचिव प्रो. अशोक कुमार ठाकुर ने सभी चयनित स्वयंसेवकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

READ MORE

अनशनकारी छात्रों के साथ राज्यपाल की वार्ता के उपरान्त बनी सहमति पटना 24 अगस्त, 2026-अनशनकारी छात्रों के साथ माननीय राज्यपाल, बिहार के साथ वार्ता के उपरान्त सहमति बनी। ऑल पीएच.डी. होल्डर्स एण्ड रिसर्च एसोसिएशन के बैनर तले गर्दनीबाग में पिछले 21 दिनों से अनशन कर रहे छात्रों के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिगडल के साथ माननाय राज्यपाल, बिहार का 02 घट का वाता के उपरान्त अनशनकाच छात्रा जपना वापस लेने का आश्वासन दिया।

[the_ad id="32069"]

मेरे गांव राधानगर के शिक्षकों को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है ओर हो भी क्यों ना जब मेरे गांव का नामकरण (राधानगर) ही एक राष्ट्रपति अवॉर्डी शिक्षक श्री राधारमण जी के नाम पर किया गया हो ।

राज्यपाल सचिवालय, बिहार लोक भवन, पटना से प्राप्त सूचना के आलोक में बापू सभागार, गाँधी मैदान, पटना में दिनांक 25.08.2026 को आयोजित होने वाली उन्मुखीकरण कार्यक्रम (Orientation Programme) अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है।