Search
Close this search box.

Bhagalpur। भागलपुर/रोशन सिंह बने जनसंख्या नियंत्रण फाउंडेशन के प्रदेश सह संयोजक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भागलपुर/रोशन सिंह बने जनसंख्या नियंत्रण फाउंडेशन के प्रदेश सह संयोजक

भागलपुर : जनसंख्या नियंत्रण को लेकर देशभर में लोग चिंतित हैं और इस कानून को लागू करने की मांग कर रहे हैं। जनसंख्या नियंत्रण फाउंडेशन के तहत देशभर में लोगों को जागरुक करने का कार्य किया जा रहा है, क्योंकि लोगों का मानना है कि जनसंख्या विस्फोट देश के विकास का बाधक है। यह फाउंडेशन अपने कार्यों को देशभर में विस्तारपूर्वक करने के लिए और लोगों को जागरूक करने के लिए संगठन इकाई बनाकर अपनी टीम को मजबूत करने का प्रयास कर रही है। जिसके तहत भागलपुर जिले के भाजपा उपाध्यक्ष रोशन सिंह को प्रदेश के सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ज्ञात हो कि पूर्व में रोशन सिंह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में नगर मंत्री, जिला संयोजक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भारतीय जनता पार्टी में जिला मीडिया प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। वर्तमान में वह पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हैं। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन कुमार शर्मा ने आशा जाहिर किया है कि रोशन सिंह के संगठन में आने से संगठन को मजबूती मिलेगी और अंग प्रदेश में संगठन सक्रिय होकर कार्य करेगी। वहीं रोशन सिंह ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व में प्रदेश नेतृत्व ने मेरे ऊपर जिस प्रकार से आशा और विश्वास जताते हुए मुझे जिम्मेदारी दी है। मैं इस जिम्मेदारी को तन मन धन से निभाने का प्रयास करूंगा और संगठन को मजबूत बनाने का हरसंभव कोशिश करूंगा। उनके मनोनयन पर संगठन के भागलपुर जिला संयोजक जय कृष्ण कुमार, नवगछिया के जिला संयोजक इंदु भूषण झा, विपुल सिंह, प्रिंस मंडल, मुकेश राणा, सुमित कुमार, पंकज सिंह, नवीन तिवारी गोल्डन सिंह साकेत तोमर राजा राठौर गुलशन सिंह, अंकित सिंह, राहुल चौहान, राजीव सिंह सहित कई लोगों ने बधाई दी है।

मारूति नंदन मिश्र
भागलपुर

READ MORE

टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा आईक्यूएसी (IQAC) के तत्वावधान में आयोजित “वन्यजीव पर्यटन एवं व्यापार” का शुभारंभ। विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धन की एक सार्थक पहल… Bihar Lok Bhavan Patliputra University PPU Samrat Choudhary Ministry of Education Sanjay Tiger Ara Dr. Upendra Prasad Singh Vijay Kumar Choudhary @highlight

[the_ad id="32069"]

READ MORE

टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा आईक्यूएसी (IQAC) के तत्वावधान में आयोजित “वन्यजीव पर्यटन एवं व्यापार” का शुभारंभ। विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धन की एक सार्थक पहल… Bihar Lok Bhavan Patliputra University PPU Samrat Choudhary Ministry of Education Sanjay Tiger Ara Dr. Upendra Prasad Singh Vijay Kumar Choudhary @highlight

आज दिनांक 5.08.2026 को बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आवाह्न पर ‘रोहतास महिला महाविद्यालय, सासाराम’ के सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के द्वारा प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए महाविद्यालय में उपस्थित रहकर विरोध जताया गया ।

सरदार वल्लभाई पटेल महाविद्यालय, कैमूर में बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर प्रस्तावित बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के विरोध में धरना-प्रदर्शन