Search
Close this search box.

डॉ. माधवेंद्र झा का निधन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

डॉ. माधवेंद्र झा का निधन

कोसी में शिक्षा का प्रचार-प्रसार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले यूभीके कॉलेज, कड़ामा-आलमनगर के संस्थापक प्रधानाचार्य तथा श्रीकृष्ण विश्वविद्यालय, उदाकिशुनगंज के संस्थापक डॉ. माधवेंद्र झा का रविवार को आकस्मिक निधन हो गया है। यह पूरे शिक्षा जगत के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। कई शिक्षाविदों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

बीएनएमयू, मधेपुरा के पूर्व कुलपति एवं श्रीकृष्ण विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. ए. के. राय ने कहा कि डॉ. झा एक विद्वान शिक्षक एवं कुशल प्रशासक थे। उनके आकस्मिक निधन से उन्हें व्यक्तिगत क्षति हुई है।

श्रीकृष्ण विश्वविद्यालय के कुलपति एवं मधेपुरा महाविद्यालय के संस्थापक प्रधानाचार्य डॉ. अशोक कुमार ने कहा है कि उन्होंने अपना एक अभिन्न मित्र एवं मार्गदर्शक खो दिया है।

पूर्व कुलपति प्रो. ज्ञानंजय द्विवेदी ने कहा है कि डॉ. झा ने बीएनएमयू के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर एवं परिसंपदा पदाधिकारी शंभू नारायण यादव ने कहा कि डॉ. झा एक जिंदादिल इंसान थे। वे जरुरतमंदों की मदद करने को हमेशा तत्पर रहते थे।

READ MORE

विश्वविद्यालयों में संचालित फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) की अध्यक्षता एवं निगरानी के लिए आयुक्त को नामित किए जाने की व्यवस्था पर पुनर्विचार तथा कार्यक्रमों की अध्यक्षता संबंधित विश्वविद्यालयों के कुलपति पूर्व कुलपति, पूर्व प्रतिकुलपति अथवा वरीयतम संकायाध्यक्ष जैसे वरिष्ठ शिक्षाविदों को सौंपे जाने के संबंध में अनुरोध।

[the_ad id="32069"]