Search
Close this search box.

ग्रामीण बच्चों को सींच कर बेहतर समाज का होगा निर्माण: विकास सर्राफ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ग्रामीण बच्चों को सींच कर बेहतर समाज का होगा निर्माण: विकास सर्राफ

बच्चों में सीखने परखने और समझने की कला को बढ़ाने में शिक्षकों का अहम योगदान: आलोक मंडल
श्रीपुर के प्रांगण पाठशाला में शिक्षकों को किया गया सम्मानित
लायंस क्लब मधेपुरा द्वारा शिक्षकों के योगदान को समाज निर्माण में बताया अहम

मधेपुरा।
शिक्षक दिवस के अवसर पर श्रीपुर चकला में प्रांगण पाठशाला में कार्यक्रम आयोजित कर सर्व पल्ली राधा कृष्णन को याद कर शिक्षकों को सम्मानित किया गया। लायंस क्लब मधेपुरा द्वारा प्रांगण पाठशाला के शिक्षकों के निःशुल्क शिक्षादान की सराहना करते हुए शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लायंस क्लब के अध्यक्ष विकास सर्राफ ने कहा कि प्रांगण रंगमंच के द्वारा संचालित प्रांगण पाठशाला प्रशंसनीय है। ग्रामीण क्षेत्र के इन बच्चों को शिक्षित करना वास्तव में भारत के स्वर्णिम भविष्य को सींचना है| उन्होंने प्रांगण पाठशाला के बच्चों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था करवाने की घोषणा की। समारोह में लायंस क्लब के सचिव आलोक मंडल ने कहा कि शिक्षक के हाथों ही बच्चों का भविष्य निर्माण होता है। एक अच्छे शिक्षक समाज और देश को अच्छा नागरिक देने का काम करता है। उन्होंने बच्चों में सीखने परखने और समझने की कला को बढ़ाने में आगे आने की बात कही।
मौके पर लायन्स क्लब के प्रमोद अग्रवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में युवाओं द्वारा शिक्षा का दीप जलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। डॉ. गोपाल कुमार यादव ने समाज में नशा के बढ़ते प्रभाव को कम करने के लिए शिक्षकों को आगे आने की बात कही। सुधाकर पांडे ने कहा कि प्रांगण पाठशाला यहां के गरीब बच्चों के भविष्य निर्माता होगा। समारोह की अध्यक्षता प्रांगण रंगमंच के अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार परमार ने की। धन्यवाद ज्ञापन आशीष सत्यार्थी ने किया। मौके पर सचिव अमित आनंद, मुरारी सिंह, कुंदन कुमार, नीरज कुमार निर्जल, राकेश विश्वास, हिमांशु कुमार, बाबू साहेब, कंचन कुमारी, आशा कुमारी, मंजय कुमार, बिजेंद्र यादव, अरविंद यादव, नवीन कुमार, संजय यादव, श्रवण कुमार, रणधीर कुमार सहित अन्य शिक्षक, ग्रामीण व बच्चे उपस्थित रहे |

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE