खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेहतर प्रस्तुति से बच्चों का भविष्य होगा उज्ज्वल: प्रो. गुलरेज रौशन रहमान
आर एम कॉलेज की प्रिया रानी को प्रधानाचार्य ने किया सम्मानित
आर एम कॉलेज में कॉमर्स की छात्रा प्रिया रानी ने युवा उत्सव में पायी सफलता
फोटो आर एम कॉलेज में प्रिया रानी को सम्मानित करते प्रधानाचार्य सहित अन्य
सहरसा
कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव में समूह लोक नृत्य में सफल होने वाली टीम में आर एम कॉलेज सहरसा की छात्रा प्रिया रानी को प्रधानाचार्य ने सम्मानित करते हुए बधाई दी है। आर एम कॉलेज में कॉमर्स फिफ्थ सेमेस्टर की छात्रा प्रिया रानी को कॉलेज में प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) गुलरेज रौशन रहमान ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक गतिविधि के साथ ही कला संस्कृति, खेल कूद सहित अन्य सह शैक्षणिक गतिविधि में आर एम कॉलेज के छात्र छात्राएं काफी सक्रिय रहते हैं। विगत वर्षों से कई प्रतियोगिता में यहां के बच्चे सफल होकर मेडल हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन कर रहे हैं। प्रधानाचार्य प्रो. गुलरेज रौशन रहमान ने कहा कि बच्चे बड़े मंच पर अपनी कला और कौशल का बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
प्रधानाचार्य ने कहा कि खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चे अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं। इससे पहले भी प्रिया रानी कई मंचों पर बेहतर प्रस्तुति कर कई मेडल हासिल की है। मौके पर डॉ. पूजा कुमारी, सांस्कृतिक प्रभारी डॉ. प्रतिभा कपाही, डॉ. रामानंद रमण, डॉ. कमलाकांत झा, डॉ. हनी सिन्हा, डॉ. डीके सिंह, डॉ. संजय कुमार उर्फ संजय परमार, चन्द्रभूषण कुमार, लक्ष्मी कुमारी सहित अन्य मौजूद थे।














