Search
Close this search box.

*कुलपति करेंगे गुरू-शिष्य परम्परा पर संवाद कार्यक्रम का उद्घाटन। तैयारियां पूरी।*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*कुलपति करेंगे गुरू-शिष्य परम्परा पर संवाद कार्यक्रम का उद्घाटन। तैयारियां पूरी।*

*कुलपति करेंगे गुरू-शिष्य परम्परा पर संवाद कार्यक्रम का उद्घाटन। तैयारियां पूरी।*
—-
ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में 21 जुलाई, 2024 (रविवार) को अपराह्न एक बजे से आयोजित होने वाले गुरू-शिष्य परम्परा विषयक संवाद कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

प्रधानाचार्य प्रधानाचार्य प्रो. कैलाश प्रसाद यादव ने बताया कि संवाद कार्यक्रम में उद्घाटनकर्ता-सह-मुख्य अतिथि के रूप में कुलपति प्रो. बी. एस. झा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।कुलसचिव डॉ. विपिन कुमार राय विशिष्ट अतिथि एवं पूर्व प्रतिकुलपति प्रो. के. के. मंडल मुख्य वक्ता होंगे। इसके अलावा जिले के सभी महाविद्यालयों के प्रधानाचार्य भी सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के निमित्त विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारियों, संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों तथा सभी छात्र-युवा संगठन के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है।

*सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य*

अर्थपाल डॉ. मिथिलेश कुमार अरिमर्दन ने बताया कि रविवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी पाठ्यक्रमों के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। उन्होंने सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ सभी पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को भी संवाद कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

*एक गाछ गुरु के नाम अभियान की होगी शुरुआत*
कार्यक्रम के संयोजक दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर ली गई है। प्रधानाचार्य द्वारा कुलपति एवं अन्य अतिथियों का महिविद्यालय द्वार पर अगुवानी की जाएगी। एनसीसी कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा‌ तथा एनएस के स्वयंसेवक तिलक लगाकर अभिनंदन करेंगे। तदुपरांत कुलपति द्वारा पुस्तकालय के सामने आंवला रोपकर ‘एक गाछ गुरु के नाम’ (ए ट्री नेम्ड आफ्टर द टीचर) अभियान की शुरुआत की जाएगी।

*पाषाण गुरु पुस्तक का होगा लोकार्पण*
उन्होंने बताया कि सभा भवन में पहुंचने के बाद कुलपति एवं अन्य अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम महाविद्यालय के संस्थापक कीर्ति नारायण मंडल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि की जाएगी। प्रधानाचार्य द्वारा अतिथियों का अंगवस्त्रम् एवं पुष्पगुच्छ से सम्मान किया जाएगा। अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत एवं गुरु वंदना की प्रस्तुति होगी। अतिथियों द्वारा दिवंगत शिक्षक डॉ. कौशल किशोर सिंह की पुस्तक ‘पाषाण गुरु’ का लोकार्पण भी किया जाएगा।

*गुरु की महिमा का बखान*
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सभा भवन को भव्य रूप में सजाया गया है। मंच पर गुरु की महिमा को व्यक्त करने वाली कई सूक्तियां भी लगाई गई हैं।

—-

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में 21 जुलाई, 2024 (रविवार) को अपराह्न एक बजे से आयोजित होने वाले गुरू-शिष्य परम्परा विषयक संवाद कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

प्रधानाचार्य प्रधानाचार्य प्रो. कैलाश प्रसाद यादव ने बताया कि संवाद कार्यक्रम में उद्घाटनकर्ता-सह-मुख्य अतिथि के रूप में कुलपति प्रो. बी. एस. झा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।कुलसचिव डॉ. विपिन कुमार राय विशिष्ट अतिथि एवं पूर्व प्रतिकुलपति प्रो. के. के. मंडल मुख्य वक्ता होंगे। इसके अलावा जिले के सभी महाविद्यालयों के प्रधानाचार्य भी सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के निमित्त विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारियों, संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों तथा सभी छात्र-युवा संगठन के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है।

*सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य*

अर्थपाल डॉ. मिथिलेश कुमार अरिमर्दन ने बताया कि रविवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी पाठ्यक्रमों के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। उन्होंने सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ सभी पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को भी संवाद कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

*एक गाछ गुरु के नाम अभियान की होगी शुरुआत*

कार्यक्रम के संयोजक दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर ली गई है। प्रधानाचार्य द्वारा कुलपति एवं अन्य अतिथियों का महिविद्यालय द्वार पर अगुवानी की जाएगी। एनसीसी कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा‌ तथा एनएस के स्वयंसेवक तिलक लगाकर अभिनंदन करेंगे। तदुपरांत कुलपति द्वारा पुस्तकालय के सामने आंवला रोपकर ‘एक गाछ गुरु के नाम’ (ए ट्री नेम्ड आफ्टर द टीचर) अभियान की शुरुआत की जाएगी।

*पाषाण गुरु पुस्तक का होगा लोकार्पण*

उन्होंने बताया कि सभा भवन में पहुंचने के बाद कुलपति एवं अन्य अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम महाविद्यालय के संस्थापक कीर्ति नारायण मंडल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि की जाएगी। प्रधानाचार्य द्वारा अतिथियों का अंगवस्त्रम् एवं पुष्पगुच्छ से सम्मान किया जाएगा। अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत एवं गुरु वंदना की प्रस्तुति होगी। अतिथियों द्वारा दिवंगत शिक्षक डॉ. कौशल किशोर सिंह की पुस्तक ‘पाषाण गुरु’ का लोकार्पण भी किया जाएगा। इसके अलावा ‘गुरु-महिमा’ फोल्डर का भी लोकार्पण किया जाएगा।

*गुरु की महिमा का बखान*

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सभा भवन को भव्य रूप में सजाया गया है। मंच पर गुरु की महिमा को व्यक्त करने वाली कई सूक्तियां भी लगाई गई हैं।

READ MORE

University Grants Commission रेगुलेशन, 2018 को दरकिनार कर बनाई गई सहायक प्राध्यापक नियुक्ति नियमावली, 2026 तथा विश्वविद्यालय की स्वायत्तता को समाप्त करने की मंशा से बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 को खत्म कर प्रस्तावित बिहार राज्य विश्वविद्यालय विधेयक, 2026 लाने की बिहार सरकार की योजना के खिलाफ टीएमबीयू अतिथि शिक्षक संघ द्वारा टीएमबीयू प्रशासनिक भवन में आयोजित महाधरना

NEET/UG परीक्षाओं में कथित अनियमतताओं के संदर्भ में चल रहे विरोध प्रदर्शनों एवं उससे उद्भूत परीक्षा व्यवस्था एवं उच्च शिक्षा क्षेत्र में जवाबदेही और सुधार की माँगों के मद्देनजर बिहार सरकार द्वारा दिया गया आश्वासन

वित्तीय वर्ष 2026-27 में स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय के अन्तर्गत राज्य के सभी परम्परागत विश्वविद्यालयों, अधीनस्थ अंगीभूत महाविद्यालयों में कार्यरत / सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के बकाया महंगाई भत्ता / बकाया महंगाई राहत की राशि के भुगतान हेतु वेतनादि / गैर-वेतनादि मद में कुल रूपये 201,62,30,312/- (दो सौ एक करोड़ बासठ लाख तीस हजार तीन सौ बारह) मात्र स्वीकृत एवं विमुक्त।

[the_ad id="32069"]