Search
Close this search box.

Poem। कविता। तेरी लाडो। मोनिका राज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

तेरी लाडो

दुआओं को आँचल में लेकर ,
क्यों हुई मेरी विदाई माँ ?
लाँघकर दहलीज़ को तेरे ,
क्या मैं हुई पराई माँ ??

जिस आँगन में बरसों खेला
जिस मिट्टी में मैं पली-बढ़ी ।
उस बगिया को छोड़कर
क्योंकर मैं ससुराल चली ??

कन्यादान औ’ पगफेरे की ,
जाने किसने रस्म बनायी ?
कलतक जो ‘बिट्टो’ थी तेरी ,
आज क्यूँ वो हुई परायी ??

निभाऊंगी हर वादे सारे ,
नहीं पराया धन हूँ मैं ।
मत छोड़ो तुम साथ मेरा, माँ
अब भी तेरी ‘लाडो’ हूँ मैं ।।

– मोनिका राज, पटना विश्वविद्यालय पटना

READ MORE

विश्वविद्यालय के अन्तर्गत संबद्धता प्राप्त अनुदानित डिग्री महाविद्यालयों को शैक्षणिक सत्र 2015-18 का परीक्षाफल आधारित अनुदान राशि प्राप्त करने हेतु भौतिक रूप से प्ररस्ताव उपलब्ध कराने के संबंध में

[the_ad id="32069"]

बीएनएमयू कर्मचारी संघ ने विश्वविद्यालय परिसर में दिया धरना बीएनएमयू में कर्मचारियों के हड़ताल से काम काज प्रभावित 15 सूत्री मांगों के समर्थन में आयोजित धरना में कर्मचारियों ने की जमकर नारेबाजी