Search
Close this search box.

कविता/आखिर कहाँ हो तुम?/डॉ. दीपा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मेरे अंतर्मन में दबे,
मेरी यादों में बसे,
आखिर कहाँ हो तुम?

सुनो ना! जरा बतलाओ मुझको,
कुछ तो समझाओ मुझको,
आखिर कहाँ हो तुम?

क्यूं नींद अब आती नहीं,
क्यूं चैन मैं एकपल भी पाती नहीं,
बतलाओ ना!
आखिर कहाँ हो तुम?

आहटें तो तुम्हारी पल-पल हैं आती,
पर मैं कुछ जान ना पाती,
तुम्ही बतलाओ ना!
आखिर कहाँ हो तुम?

मेरे माझी मुझे किनारे तक पहुँचा,
मुझे नहीं है मंज़िल का पता,
बतलाओ ना!
आखिर कहाँ हो तुम?

तुम्हारी आँखों में सुंदर सपना बन,
मैं मुस्कुराऊंगी,
पर जरा बतलाओ ना!
आखिर कहाँ हो तुम?

तुमसे मिलने की चाहत में,
मैं सुधबुध भूल बैठी हूँ,
बताओ ना!
आखिर कहाँ हो तुम?

मेरे दिल-ओ-दिमाग़ में,
जो तस्वीर बस्ती है,
मैं उसको पूजना चाहती हूँ,
बताओ ना!
आखिर कहाँ हो तुम?

मेरे गीतों की लय और ताल हो तुम,
मैं उन्हें तुम संग सजाना चाहती हूँ,
बताओ ना!
आखिर कहाँ हो तुम?

बहुत उदास कर जाती हैं,
तेरी यादें इस दिल को,
अब तो मिल जाओ तुम एकबार,
जहाँ भी हो तुम,
दे दो अपना पता अब तो,
आखिर कहाँ हो तुम?

डॉ. दीपा
सहायक प्राध्यापिका
दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली

READ MORE

मधेपुरा जिला में पासपोर्ट सेवा केन्द्र नहीं रहने के कारण क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा समाहरणालय परिसर, मधेपुरा में दिनांक-24.05.2026 से 26.05. 2026 तक पासपोर्ट सेवा मोबाईल कैम्प का आयोजन निर्धारित है।

बीएनएमयू के विकास में बिजेंद्र प्रसाद यादव के योगदान को कुलपति ने बताया अहम ईमानदारी से काम करने वालों की बनती है पहचान: उप मुख्यमंत्री बीएनएमयू में उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव का हुआ सम्मान समारोह अपने गुरु के प्रति सम्मान और आदर का भाव रखने से समृद्ध होगा समाज

[the_ad id="32069"]