*अपनी धरती के प्रतिभाओं का सम्मान वर्तमान पीढ़ी को करेगा प्रेरित,,, डॉ. अशोक कुमार*
शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित वीमेंस कॉलेज कौशल्याग्रम के मुख्य सभा भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।मौका था बंगाल में कमिश्नर (डिफेंस)वर्चस्व कुमार और गोहाटी में एडीजे मीनाक्षी के सम्मान समारोह का।इस दौरान कॉलेज परिवार की ओर से संस्थापक डॉक्टर अशोक कुमार,मधेपुरा कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉक्टर पूनम यादव,वरीय शिक्षक प्रो ब्रजेश कुमार ने संयुक्त रूप से अंगवस्त्र,पाग,माला,डायरी आदि से सम्मानित किया,इससे पहले सभी अतिथियों ने भूपेंद्र बाबू की तस्वीर पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।सम्मान समारोह की अध्यक्षता कर रहे कॉलेज के संस्थापक डॉक्टर अशोक कुमार ने कहा कि कमिश्नर (डिफेंस)वर्चस्व कुमार और एडीजे मीनाक्षी का कॉलेज परिसर में आगमन पूरे कॉलेज परिसर के लिए गर्व का विषय है।अपनी मेहनत और संघर्ष के बदौलत दोनों प्रतिभाओं ने सफलता की वो कहानी लिखी है जो आने वाली पीढ़ियों को संघर्ष से सफलता तक का रास्ता दिखाएगी।उन्होंने सदन को बताया कि यह गर्व करने का विषय है कि ये दोनों जिले के नामचीन हस्ती स्मृतिशेष पूर्व प्रतिकुलपति प्रो. के के मंडल के पुत्र और पुत्रवधु हैं।

*अपने घर में सम्मानित होना गर्व का विषय*
सम्मानित होने के उपरांत अपने संबोधन में कमिश्नर वर्चस्व कुमार ने कहा कि अपने घर में सम्मानित होना भावुक करने वाला पल होता है।उन्होंने जीवन पथ सफल होने के लिए लगातार प्रयास और खासकर असफल होने पर सुधार के साथ प्रयास पर बल दिया और कहा कि सदैव सकारात्मक सोच और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ना चाहिए। वहीं कमिश्नर वर्चस्व कुमार ने मधेपुरा में वीमेंस कॉलेज खोलने के प्रयास की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे यहां की बेटियों को व्यापक मदद मिलेगी।गोहाटी में एडीजे मीनाक्षी ने इस अवसर पर सम्मानित होने के उपरांत अपने संबोधन में कहा कि मधेपुरा यूं तो उनका ससुराल है लेकिन यहां प्यार बेटी जैसा मिला।अपनी जिंदगी के सफलताओं से जुड़े बिंदुओं को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि जीवन के सफर में परिवार के सहयोग का महत्वपूर्ण स्थान होता है उनकी सफलता में उनके पति सदैव सकारात्मक ऊर्जा रहे वहीं परिवार सहयोगी बना रहा।उन्होंने उपस्थित छात्र ,शिक्षकों को साफ शब्दों में कहा जीवन पथ पर सफलता के लिए कोई शार्टकट नहीं होता।वहीं उन्होंने अपनी समस्त जिम्मेदारियों के साथ परिवार के महत्व को समझने पर बल देने की बात कही।स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन करते हुए मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा की प्रधानाचार्य डॉक्टर पूनम यादव ने कहा कि अब समय बदला है सोच बदली है जिसका फल है कि बेटियां हर क्षेत्रों को उड़ान भर रही है।सम्मान समारोह का मूल उद्देश्य इस धरती से निकले प्रतिभाओं का सम्मान है।
कार्यक्रम का संचालन इतिहास विभाग के प्राध्यापक उद्घोषक डॉक्टर हर्ष वर्धन सिंह राठौर ने किया।इस अवसर पर प्रो बृजेश कुमार,रीना कुमारी,डॉक्टर माधव कुमार, डॉक्टर शुभेंद्र सिंहा,डॉक्टर रीमा सिंहा,प्रो कुमारी किरण,डॉक्टर प्रेरणा,प्रो प्रसन्ना सिंह राठौर,डॉक्टर स्वेता,डॉक्टर नीलू,डॉक्टर उपासना,सोनी प्रिया, बादल,रंजीत कुमार,बीरेंद्र कुमार यादव,संतोष कुमार आदि उपस्थित रहे।















