Search
Close this search box.

अपना मन्तव्य अनिवार्य रूप से अंकित करें

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अपना मन्तव्य अनिवार्य रूप से अंकित करें

दर्शनशास्त्र में उच्च अंक प्राप्त करने के लिए विषयवस्तु की वैचारिक स्पष्टता एवं उसका तर्कपूर्ण विश्लेषण आवश्यक है। इसके लिए मूल ग्रंथों का अध्ययन उपयोगी साबित हो सकता है। इसके साथ ही उत्तर में दर्शन के तकनीकी शब्दों का सही उपयोग भी अनिवार्य है। विभिन्न अवधारणाओं को स्पष्ट करने के लिए समुचित उदाहरणों का प्रयोग करने और उसे समकालीन मुद्दों से जोड़कर विश्लेषित करने से उत्तर प्रभावकारी बनता है। विद्यार्थियों से यह भी अपेक्षा की जाती है कि वे एक ही मुद्दे पर अलग-अलग दार्शनिकों के विचारों का तुलनात्मक विवरण प्रस्तुत करें और अंत में निष्कर्ष में अपना संक्षिप्त मन्तव्य अनिवार्य रूप से अंकित करें।

– डॉ. मो. अली अहमद मंसूरी, अध्यक्ष, दर्शनशास्त्र विभाग, के. पी. कॉलेज, मुरलीगंज, मधेपुरा।

READ MORE