Search
Close this search box.

अंतर महाविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता (पुरुष /महिला ) के फाइनल मैच का समापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

एच. एस. कॉलेज, उदाकिशुनगंज में आयोजित तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता (पुरुष /महिला ) के फाइनल मैच का समापन हुआ। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो.(डॉ.) मो. अबुल फजल निदेशक क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक परिषद एवं उप निदेशक, क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक परिषद डॉ. जैनेंद्र कुमार उपस्थित थे l प्रतियोगिता की अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.)जवाहर पासवान ने कीl मंच का संचालन महाविद्यालय के क्रीड़ा पदाधिकारी डॉ अरुण कुमार ने किया l पहला फाइनल मैच महिला वर्ग में एच. एस. कॉलेज, उदाकिशुनगंज एवं के. पी. कॉलेज, मुरलीगंज के बीच चला गया जिसमें की के. पी. कॉलेज, मुरलीगंज ने एच. एस. कॉलेज, उदाकिशुनगंज को 2-1 से पराजित कर विजेता बना l पुरुष वर्ग का फाइनल मैच टी. पी. कॉलेज,मधेपुरा और के. पी.मुरलीगंज के बीच खेला गया जिसमें टी. पी. कॉलेज, मधेपुरा ने के. पी. कॉलेज, मुरलीगंज को 1-0 से पराजित कर विजेता बना l महिला एवं पुरुष वर्ग के विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी,स्मृति चिन्ह एवं मेडल देकर सभी अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया l इस प्रतियोगिता में चयन समिति सदस्य के रूप में डॉ. सिद्धेश्वर कश्यप, श्री रामकृष्ण यादव उपस्थित थे l रेफरी के रूप में नितीश कुमार,राजकुमार टुडू, विजय हेमब्रम, मोहित मुर्मू एवं उद्घोषक के रूप में अजीत कुमार उपस्थित थे l अतिथि के रूप में नगर परिषद, उदाकिशुनगंज के सभापति अनुसूईया देवी, उप सभापति मिकी कुमारी उपस्थित थे l इस अवसर पर नगर परिषद् सभापति प्रतिनिधि टीपू मिश्रा, उपसभापति प्रतिनिधि जॉनसन दास उपस्थित थे l प्रधानाचार्य महोदय द्वारा सभी अतिथियों, पत्रकार बंधु को सॉल, स्मृति चिन्ह, पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया l छात्र- छात्राओं और दर्शकों की भारी भीड़ ने मैच का आनंद लिया।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE

विश्वविद्यालयों में शोधार्थियों के Ph.D. पंजीयन की प्रक्रिया को समयबद्ध करने तथा विश्वविद्यालयों में नियुक्त सहायक प्राध्यापकों की परिवीक्षा अवधि पूर्ण होने पर सेवा-संपुष्टि की कार्रवाई सुनिश्चित करने के संबंध में अनुरोध ।