Search
Close this search box.

Vivekanand राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह 12 जनवरी, 2024 को

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह 12 जनवरी, 2024 को*

 

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा के स्मार्ट क्लास रूम में पूर्वाह्न 11:00 बजे से स्वामी विवेकानंद जयंती सह राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह का आयोजन किया गया है। दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय कैडेट कोर, राष्ट्रीय सेवा योजना‌ एवं सेहत केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. कैलाश प्रसाद यादव करेंगे। अतिथियों का स्वागत मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. शंकर कुमार मिश्र और धन्यवाद ज्ञापन गणित विभागाध्यक्ष ले. गुड्ड कुमार करेंगे।

 

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें युवाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी दी जाएगी।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE

दिनांक 15 अगस्त को शिक्षा विभाग से संबंधित उच्चस्तरीय समिति के गठन की घोषित पहल के संदर्भ में समिति के व्यापक कार्यादेश एवं कार्यक्षेत्र में राज्य की संपूर्ण स्कूली एवं उच्च शिक्षा व्यवस्था से जुड़े नीतिगत, संरचनात्मक एवं सेवा-संबंधी विषयों को समाहित किए जाने के संबंध में।

वित्त रहित शिक्षा नीति की समाप्ति के उपरांत परीक्षाफल आधारित वेतनानुदान से आच्छादित माध्यमिक, इंटरमीडिएट एवं डिग्री महाविद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के बकाया वेतनानुदान के एकमुश्त भुगतान तथा सम्मानजनक नियमित वेतन-संरचना निर्धारित किए जाने के संबंध में अनुरोध ।

बिहार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षक-निर्माण, शिक्षण-प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं एकरूपता तथा शैक्षणिक शोध एवं नवाचार को सुदृढ़ करने हेतु पृथक् “राज्य शिक्षण-प्रशिक्षण विश्वविद्यालय” की स्थापना के संबंध में अनुरोध।