Tag: बीएनमुस्टा,

Bihar। कीर्ति नारायण मंडल : व्यक्तिव एवं कृतित्व / प्रो. (डॉ.)  नरेश कुमार, महासचिव, बीएनमुस्टा, मधेपुरा, बिहार
SRIJAN.AALEKH

Bihar। कीर्ति नारायण मंडल : व्यक्तिव एवं कृतित्व / प्रो. (डॉ.) नरेश कुमार, महासचिव, बीएनमुस्टा, मधेपुरा, बिहार

कीर्ति नारायण मंडल : व्यक्तिव एवं कृतित्व ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा, मधेपुरा में महामना कीर्ति नारायण मंडल की जयंती कार्यक्रम में आना एक सुखद अनुभव दे रहा है। आज यह कार्यक्रम आनंदित कर रहा है, आहलादित कर रहा है। यह स्थान चेतना जागृत करने का स्थान है। यह पुण्य क्षेत्र है, जिसको एक महात्मा ने स्थापित किया। इसकी विशालता इससे प्रमाणित होती है कि इसके द्वारा एक विश्वविद्यालय का निर्माण होता है। इस विशाल वृक्ष से फलित व्यक्ति के द्वारा आज 50 से उपर महाविद्यालय का निर्माण हुआ। उस महात्मा को आज हमलोग श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं।   मधेपुरा, सिंहेश्वर एवं मनहरा मिलकर एक समबाहु त्रिभुज बनाता है। मधेपुरा अनुमंडल मुख्यालय होता है। सिहेंश्वर शिव का मुख्यालय है। त्रिभुज के एक शीर्ष पर छोटा सा गाँव मनहरा अवस्थित है। जहाॅं कई महापुरुषों का अवतरण होता है। इनमें आजादी के पहले से द...