बिहार सरकार के प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 द्वारा विश्वविद्यालयों/महाविद्यालयों की स्वायतता पर प्रहार तथा विश्वविद्यालयों / महाविद्यालयों का अकादमिक, प्रशासनिक नियंत्रण सरकार द्वारा अपने हाथों में लिए जाने के प्रयास के विरूद्ध बिहार के सभी विश्वविद्यालयों / महाविद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों को एकजूट होकर एक योजनाबद्ध एवं प्रभावी लड़ाई लड़ने के लिए विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघर्ष मोर्चा बिहार के परिपत्र ज्ञापांक 01/26 दिनांक 26.07.2026 के आलोक में पटना विश्वविद्यालय संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले आज 10 अगस्त 2026 को अपराह्न 1.30 बजे से 5.00 बजे अपराह्न तक पटना विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी एवं छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय मुख्यालय पर रोषपूर्ण धरना, प्रर्दशन किया।
प्रदर्शन के दौरान कई वरिष्ठ शिक्षकों ने सभा को संबोधित किये जिनमें मुख्य रूप से प्रो० शिवसागर प्रसाद, डा० सुधीर कुमार, डा० शेखर, डा० शोभन चक्रवर्ती, डा० संतोष कुमार शामिल थे ।
कर्मचारियों की ओर से श्री सुबोध कुमार, अध्यक्ष, एवं महासचिव, श्री फरमान अब्बास, पटना विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ तथा पटना विश्वविद्यालय कॉलेज कर्मचारी संघ की ओर से श्री अजय कुमार ने सभा को संबोधित किया ।
बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम एवं पटना विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 को अक्षुण्ण रखने एवं विश्वविद्यालय की स्वायत्ता के समर्थन में उक्त कार्यक्रम में शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्रों की शत प्रतिशत उपस्थिति रही साथ ही छात्रों ने भी प्रदर्शन में भाग लिया ।
सभी लोगो ने कहा कि जबतक काला विधेयक रद्द नहीं हो जाता है तब तक आन्दोलन जारी रहेगा ।
विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघर्ष मोर्चा बिहार के परिपत्र ज्ञापांक 01/26 दिनांक 26.07.2026 के आलोक में आगे के कार्यक्रम में जो भी शिक्षक कर्मचारी जिस संस्थान में कार्यरत हैं वे लोग दिनांक 11 अगस्त 2026 से 25 अगस्त 2026 तक लंच के समय अपराह्न 1.30 बजे से 2 बजे अपराह्न तक अपने-अपने संस्थान के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन करेंगे ।














