Search
Close this search box.

NEET/UG परीक्षाओं में कथित अनियमतताओं के संदर्भ में चल रहे विरोध प्रदर्शनों एवं उससे उद्भूत परीक्षा व्यवस्था एवं उच्च शिक्षा क्षेत्र में जवाबदेही और सुधार की माँगों के मद्देनजर बिहार सरकार द्वारा दिया गया आश्वासन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

NEET/UG परीक्षाओं में कथित अनियमतताओं के संदर्भ में चल रहे विरोध प्रदर्शनों एवं उससे उद्भूत परीक्षा व्यवस्था एवं उच्च शिक्षा क्षेत्र में जवाबदेही और सुधार की माँगों के मद्देनजर बिहार सरकार द्वारा निम्नांकित आश्वासन दिये जाते हैं:-

(क) दिनांक 26.07.2026 के संध्या 06 बजे से पहले तक बिहार राज्य के किसी भी हिस्से में इस विरोध प्रदर्शन में शामिल व्यक्तियों के विरूद्ध सरकार कोई भी दण्डात्मक, प्रतिशोधात्मक अथवा प्रतिकूल कानूनी कार्रवाई नहीं करेगी।

(ख) उक्त प्रतिरोध के दौरान दिनांक 26.07.2026 को संध्या 06 बजे के पूर्व व्यक्तियों के विरूद्ध दर्ज सभी प्राथमिकी, परिवाद या कारण बताओ नोटिस को वापस लेने के लिये विधिक प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ की जायेगी।

(ग) दिनांक 26.07.2026 की संध्या 06 बजे के पूर्व दर्ज सभी कांडों में गिरफ्तार एवं निरोधित सभी व्यक्तियों को शीघ्र मुक्त किया जायेगा।

(घ) दिनांक 26.07.2026 की संध्या 06 बजे के पूर्व दर्ज कांडों में कोई प्रत्यक्ष या परोक्ष कार्रवाई कांडों में नामित व्यक्तियों के विरूद्ध भविष्य में भी नहीं, की जायेगी।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE