Search
Close this search box.

“LIB Chess Club, Madhepura” स्थापित करने की हो रही है पहल।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Let Us Inspire Madhepura द्वारा जिले में Chess Culture को बढ़ावा देने हेतु “LIB Chess Club, Madhepura” स्थापित करने की पहल की जा रही है।

इस प्रयास का उद्देश्य केवल एक खेल को बढ़ावा देना नहीं, बल्कि बच्चों और युवाओं में concentration, discipline, patience, decision-making ability तथा scientific temperament विकसित करना है। Chess एक ऐसा खेल है जो सीमित संसाधनों में भी बच्चों के बौद्धिक विकास और आत्मविश्वास को नई दिशा दे सकता है।

हमें यह बताते हुए प्रसन्नता है कि इस पहल को जिला प्रशासन की ओर से भी सकारात्मक सहयोग एवं प्रोत्साहन का आश्वासन प्राप्त हुआ है।

हम चाहते हैं कि मधेपुरा के अधिक से अधिक बच्चे, विद्यार्थी, अभिभावक, शिक्षक, chess lovers, former players एवं समाज के जागरूक लोग इस अभियान से जुड़ें और जिले में एक सकारात्मक intellectual environment तैयार करने में सहयोग करें।

जो साथी इस पहल से जुड़ना चाहते हैं — चाहे खिलाड़ी के रूप में, mentor के रूप में, volunteer के रूप में या बच्चों को chess सीखाने/प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से — वे कृपया मुझसे व्यक्तिगत रूप से संपर्क करें।

आइए, मिलकर मधेपुरा में Chess Movement की मजबूत नींव रखें।

♟️ Team Let Us Inspire Madhepura
ई. रवीन्द्र यादव, समन्वयक, कोसी प्रमंडल

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE

अनशनकारी छात्रों के साथ राज्यपाल की वार्ता के उपरान्त बनी सहमति पटना 24 अगस्त, 2026-अनशनकारी छात्रों के साथ माननीय राज्यपाल, बिहार के साथ वार्ता के उपरान्त सहमति बनी। ऑल पीएच.डी. होल्डर्स एण्ड रिसर्च एसोसिएशन के बैनर तले गर्दनीबाग में पिछले 21 दिनों से अनशन कर रहे छात्रों के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिगडल के साथ माननाय राज्यपाल, बिहार का 02 घट का वाता के उपरान्त अनशनकाच छात्रा जपना वापस लेने का आश्वासन दिया।