Search
Close this search box.

Jannayak परिवर्तन की भूमि है बिहार : मनोज कुमार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

परिवर्तन की भूमि है बिहार : मनोज कुमार

बिहार परिवर्तन की भूमि है। इसने शुरू से ही दुनिया को नई दिशा दिखाई है। अभी भी बिहार से ही दुनिया को आशा है। भटकी हुई दुनिया को बिहार ही नया रास्ता दिखा सकता है।

यह बात महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा के पूर्व कुलपति डॉ. मनोज कुमार ने कही। वे मंगलवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की सौवीं जयंती पर बिहार का नवनिर्माण का सवाल और जननायक के सपने विषयक व्याख्यान दे रहे थे।

कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

उन्होंने कहा कि आज जनता को मुद्दों से भटकने का प्रयास किया जा रहा है और कर्पूरी जैसे असली नायकों को गौण किया जा रहा है। ऐसे में हमें गांधी एवं कर्पूरी के अंतिम व्यक्ति को केंद्र में रखकर बिहार के नवनिर्माण की प्राथमिकताओं को तय करना होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुंगेर विश्वविद्यालय, मुंगेर में मानविकी संकायाध्यक्ष डॉ. अजीत कुमार ठाकुर ने कहा कि विचार परिवर्तन समाज परिवर्तन की पहली शर्त है।

अतिथियों का स्वागत दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर ने की।

संचालन शोधार्थी सारंग तनय ने किया। धन्यवाद ज्ञापन माया अध्यक्ष राहुल कुमार ने की।

पल्लवी राय एवं श्याम प्रिया ने प्रश्न पुछकर चर्चा को जीवंत बनाया।

दर्शन परिषद, बिहार डॉ राजीव रंजन, काजल सिंह, माधव कुमार, सारंग तनय, सौरव कुमार चौहान, प्रमोद कुमार यादव, राहुल यादव, राजेश कुमार, रोजी कुमारी, नीरज कुमार, दिल कुमार दिल आदि उपस्थित थे।

READ MORE

एलआईबी की बैठक संपन्न राज्यपाल से की जाएगी बीएनएमयू में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं की शिकायत अपने मूल उद्देश्यों को पूरा करने में विफल हो रहा है बीएन मंडल विश्वविद्यालय : ई० रवीन्द्र यादव

मधेपुरा जिला में पासपोर्ट सेवा केन्द्र नहीं रहने के कारण क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा समाहरणालय परिसर, मधेपुरा में दिनांक-24.05.2026 से 26.05. 2026 तक पासपोर्ट सेवा मोबाईल कैम्प का आयोजन निर्धारित है।

बीएनएमयू के विकास में बिजेंद्र प्रसाद यादव के योगदान को कुलपति ने बताया अहम ईमानदारी से काम करने वालों की बनती है पहचान: उप मुख्यमंत्री बीएनएमयू में उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव का हुआ सम्मान समारोह अपने गुरु के प्रति सम्मान और आदर का भाव रखने से समृद्ध होगा समाज

[the_ad id="32069"]