Search
Close this search box.

Jannayak जयंती पर याद किए गए जननायक कर्पूरी ठाकुर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जयंती पर याद किए गए जननायक कर्पूरी ठाकुर
——

जननायक कर्पूरी ठाकुर सादगी एवं त्याग की प्रतिमूर्ति थे।

वे एक अति सामान्य परिवार से आगे बढ़कर बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे और लोगों ने उन्हें जननायक की उपाधि से विभूषित किया।

यह बात बीएनएमयू, मधेपुरा के कुलपति डॉ. आर. के. पी. रमण ने कही।

वे मंगलवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की सौवीं जयंती पर आयोजित समारोह में उद्घाटन कर्ता के रूप में बोल रहे थे।

कार्यक्रम का आयोजन यूथ ऐसोसिएशन (माया) के तत्वावधान में विश्वविद्यालय अतिथिशाला परिसर में कर्पूरी प्रतिमा स्थल पर किया गया।

कुलपति ने कहा कि कोई जन्म से महान होते हैं, किसी पर महानता लाद दी जाती है।

लेकिन कुछ लोग अपने कर्म से महान होते हैं।

कर्पूरी वैसे ही नेता थे, जिन्होंने संघर्ष करते हुए अपना एक मुकाम हासिल किया।

कुलपति ने कहा कि कर्पूरी सादगी, कर्मठता एवं ईमानदारी के प्रतिनिधि थे। वे सिद्धांतों पर जीते थे और कहीं भी बेबाक होकर अपनी बात रखते थे।

कुलपति ने कहा कि कर्पूरी का संदेश है कि अधिकार के लिए लड़ना सीखो। पग-पग पर अड़ना सीखो। जीना है, तो मरना सीखो।

इस अवसर पर मुख्य मुख्य अतिथि कुलसचिव डॉ. मिहिर कुमार ठाकुर ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जनजन के नेता थे।
उनके विरोधी दलों के सदस्य भी उनका सम्मान करते थे।

इस अवसर पर पूर्व कुलसचिव प्रो. सचिन्द्र ने कहा कि हमें देश में सभी प्रकार की तानाशाही का विरोध करना चाहिए।

पूर्व सीसीडीसी डॉ. अमोल राय ने कहा कि कर्पूरी जाति नहीं, बल्कि जमात के नेता हैं।

माया के अध्यक्ष राहुल यादव ने कहा कि 17 फरवरी को कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि से प्रतिमा निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा।

इसमें समाज के सभी वर्गों से सहयोग अपेक्षित है।‌‌

कुलपति के निजी सहायक शंभू नारायण यादव ने कहा कि कर्पूरी मात्र पिछडों के नेता नहीं थे, बल्कि वे पूरे समाज एवं राष्ट्र के नेता थे।

कार्यक्रम का संचालन उप कुलसचिव (स्थापना) डॉ. सुधांशु शेखर ने किया।

धन्यवाद ज्ञापन माया के संरक्षक तुरबसु बंटी ने किया।

उन्होंने तानवी इंटरप्राइजेज की ओर से कर्पूरी प्रतिमा के निर्माण हेतु तत्काल ग्यारह हजार रुपए का चेक प्रदान किया।

इस अवसर पर कुलानुशासक डॉ. बी. एन. विवेका, आईक्यूएसी निदेशक डॉ. नरेश कुमार, एसएनआरकेएस कालेज, सहरसा के प्रधानाचार्य डॉ. अशोक कुमार सिंह, केपी कॉलेज, मुरलीगंज के प्रधानाचार्य डॉ. जवाहर पासवान, विकास पदाधिकारी डॉ. ललन प्रसाद अद्री, भाजपा जिलाध्यक्ष स्वदेश कुमार, भाजपा नगर अध्यक्ष अंकेश गोप, वार्ड पार्षद अजय ठाकुर, पी. यदुवंशी, अनंत प्रताप, पाण्डेय जी, माया के कोषाध्यक्ष सुधांशु कुमार, रोहित कुमार, प्रभात कुमार, अजय कुमार, अमित बलटन, रमण कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

READ MORE

एलआईबी की बैठक संपन्न राज्यपाल से की जाएगी बीएनएमयू में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं की शिकायत अपने मूल उद्देश्यों को पूरा करने में विफल हो रहा है बीएन मंडल विश्वविद्यालय : ई० रवीन्द्र यादव

मधेपुरा जिला में पासपोर्ट सेवा केन्द्र नहीं रहने के कारण क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा समाहरणालय परिसर, मधेपुरा में दिनांक-24.05.2026 से 26.05. 2026 तक पासपोर्ट सेवा मोबाईल कैम्प का आयोजन निर्धारित है।

बीएनएमयू के विकास में बिजेंद्र प्रसाद यादव के योगदान को कुलपति ने बताया अहम ईमानदारी से काम करने वालों की बनती है पहचान: उप मुख्यमंत्री बीएनएमयू में उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव का हुआ सम्मान समारोह अपने गुरु के प्रति सम्मान और आदर का भाव रखने से समृद्ध होगा समाज

[the_ad id="32069"]