Search
Close this search box.

BNMU 76वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रति कुलपति ने किया ध्वजारोहण।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नार्थ कैम्पस में प्रति कुलपति डाॅ. आभा सिंह ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में भी भारत मजबूती के साथ खड़ा रहा। हमारी सरकार ने पूरे देश को मुफ्त में टीका उपलब्ध कराकर देश को स्वास्थ्य के एक मुकाम तक पहुंचाया।

उन्होंने कहा कि हम सबों को मिलकर संपूर्ण राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करना होगा। देश के किसी एक व्यक्ति के विकास से देश का विकास नहीं होगा। हमें सबका सामूहिक विकास करना होगा। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास जरूरी है। हम सभी अपने-अपने कर्तव्यों का ईमानदारी पूर्वक पालन करेंगे, तो संपूर्ण विश्वविद्यालय एवं राष्ट्र का भी विकास होना तय है।

इस अवसर पर सामाजिक विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ. राजकुमार सिंह, मानविकी संकायाध्यक्ष डॉ. उषा सिन्हा, विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ. नवीन कुमार, वाणिज्य संकायाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार, मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. एम. आई. रहमान, पीआरओ डॉ. सुधांशु शेखर आदि उपस्थित थे।

तीरंगा पार्क में बीएनमुस्टा के महासचिव डाॅ. नरेश कुमार ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने विभागाध्यक्षों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों पर भरोसा है। सबके सहयोग से नैक मूल्यांकन का लक्ष्य पूरा होगा।

सेवानिवृत्त शिक्षक संघ कार्यालय में सचिव डॉ. परमानंद यादव ने झंडोत्तोलन किया। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षकों को विश्वविद्यालय प्रशासन से काफी उम्मीदें हैं।

शिक्षक संघ कार्यालय में महासचिव डाॅ. अशोक कुमार यादव ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति को बदलने की जरूरत है।

READ MORE

विश्वविद्यालयों में संचालित फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) की अध्यक्षता एवं निगरानी के लिए आयुक्त को नामित किए जाने की व्यवस्था पर पुनर्विचार तथा कार्यक्रमों की अध्यक्षता संबंधित विश्वविद्यालयों के कुलपति पूर्व कुलपति, पूर्व प्रतिकुलपति अथवा वरीयतम संकायाध्यक्ष जैसे वरिष्ठ शिक्षाविदों को सौंपे जाने के संबंध में अनुरोध।

[the_ad id="32069"]

READ MORE

विश्वविद्यालयों में संचालित फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) की अध्यक्षता एवं निगरानी के लिए आयुक्त को नामित किए जाने की व्यवस्था पर पुनर्विचार तथा कार्यक्रमों की अध्यक्षता संबंधित विश्वविद्यालयों के कुलपति पूर्व कुलपति, पूर्व प्रतिकुलपति अथवा वरीयतम संकायाध्यक्ष जैसे वरिष्ठ शिक्षाविदों को सौंपे जाने के संबंध में अनुरोध।