Search
Close this search box.

BNMU स्नातकोत्तर में विद्यार्थियों के नामांकन हेतु सीट वृद्धि की स्वीकृति

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। विश्वविद्यालय पत्रांक जीएस (451)/21-558/21, दिनांक-08. 07. 2021 के आलोक में विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित स्नातकोत्तर विभागों/ स्नातकोत्तर केंद्रों में विद्यार्थियों के नामांकन हेतु सीट वृद्धि की स्वीकृति मिल गई है।

उच्च शिक्षा निदेशक रेखा कुमारी ने बुधवार को कुलपति प्रोफेसर डाॅ. आर. के. पी. रमण को पत्र भेजकर सूचना दी है।

कुलपति ने इसके लिए राज्यपाल सह कुलाधिपति फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शिक्षा मंत्री विजय चौधरी, उर्जा मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव के प्रति कृतज्ञता एवं आभार ज्ञापित की है।

साथ ही उच्च शिक्षा निदेशक रेखा कुमारी, शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों को साधुवाद दिया है।

इसके लिए कुलपति ने विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को बधाई भी दी है।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE

बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 में प्रस्तावित संशोधन के विरुद्ध विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता एवं शिक्षक हितों की रक्षा के लिए आज बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (FUTAB) के तत्वावधान में बिहार के सभी विश्वविद्यालयों के शिक्षक संघ एवं कर्मचारी संगठनों की संयुक्त बैठक