Search
Close this search box.

BNMU सीबीसीएस पाठ्यक्रम को केंद्र में रखकर कार्यशाला 14 अक्टूबर, 2023 को

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*सीबीसीएस पाठ्यक्रम को केंद्र में रखकर कार्यशाला 14 अक्टूबर को*

कुलपति करेंगे उद्घाटन
——
ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में 14 अक्टूबर, 2023 (शनिवार) को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत लागू सीबीसीएस प्रणाली को केंद्र में रखकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया है। उप कुलसचिव (स्थापना) डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि इसका उद्घाटन कुलपति प्रो. (डॉ.) राजनाथ यादव करेंगे और मुख्य अतिथि डीएसडब्ल्यू प्रो. (डॉ.) राजकुमार सिंह होंगे।

उन्होंने बताया कि यह कार्यशाला प्रधानाचार्यों की बैठक में‌ कुलपति द्वारा दिए गए आदेश के आलोक में आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य सीबीसीएस
को सफल बनाना और इसका समुचित क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है।

प्रधानाचार्य डॉ. कैलाश प्रसाद यादव ने बताया कि कार्यशाला में विशेष रूप से राजभवन द्वारा जारी चार वर्षीय स्नातक (सीबीसीएस) पाठ्यक्रम और परीक्षा कैलेण्डर की जानकारी दी जाएगी। इसमें महाविद्यालय के सभी नियमित एवं अतिथि शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य है।

READ MORE

विश्वविद्यालयों में संचालित फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) की अध्यक्षता एवं निगरानी के लिए आयुक्त को नामित किए जाने की व्यवस्था पर पुनर्विचार तथा कार्यक्रमों की अध्यक्षता संबंधित विश्वविद्यालयों के कुलपति पूर्व कुलपति, पूर्व प्रतिकुलपति अथवा वरीयतम संकायाध्यक्ष जैसे वरिष्ठ शिक्षाविदों को सौंपे जाने के संबंध में अनुरोध।

[the_ad id="32069"]