Search
Close this search box.

BNMU सीनेट सदस्य मनोनीत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पार्वती विज्ञान महाविद्यालय, मधेपुरा में स्नातक (प्रतिष्ठा) द्वितीय वर्ष के छात्र अखिलेश कुमार को खेल कोटे से भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा का सीनेट सदस्य मनोनीत किया गया है।

अखिलेश कुमार एथलेटिक्स के खिलाड़ी हैं। इन्होंने तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर में आयोजित अंतर विश्वविद्यालय एकलव्य प्रतियोगिता 2019 के ऊंची कूद स्पर्धा में बी. एन. मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा को द्वितीय पुरस्कार दिलाया था। इसलिए खेल विभाग ने व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में विश्वविद्यालय को सम्मान दिलाने पर इनका नाम सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में चयनित किया।

तदुपरांत बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम 1976 (अद्यावधि संशोधित) की धारा 18 (23) के तहत इन्हें एक वर्ष के लिए सीनेट सदस्य मनोनीत किया गया है। इस बावत कुलसचिव डाॅ. मिहिर कुमार ठाकुर द्वारा अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

अखिलेश कुमार ने बताया कि वे पार्वती विज्ञान महाविद्यालय के मैदान पर नियमित रूप से अभ्यास करते हैं और विश्वविद्यालय को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हैं।

इनके मनोनयन पर कुलपति प्रोफ़ेसर डॉ. आर. के. पी. रमण, प्रति कुलपति प्रोफेसर डॉ. आभा सिंह, अध्यक्ष छात्र कल्याण डॉ. अशोक कुमार, पार्वती विज्ञान महाविद्यालय, मधेपुरा के प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉ. राजीव सिन्हा, क्रीड़ा परिषद् के सचिव डॉ. अबुल फजल, क्रीड़ा परिषद् के संयुक्त सचिव डॉ. शंकर कुमार मिश्र, जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. सुधांशु शेखर एवं प्रशिक्षक संत कुमार सहित कई लोगों ने इन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

READ MORE

डॉ. संजीव कुमार सिंह, माननीय सदस्य, बिहार विधान परिषद् ने अप्रैल 2020 में ही “शिक्षा विभाग के अधीन स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय अंतर्गत वेतनानुदानित एवं नियमित वेतनभोगी सभी कोटि के शिक्षकों के ससमय वेतन भुगतान के संबंध में” तत्कालीन वित्त मंत्री श्री सुशील मोदी जी को पत्र लिखा था

[the_ad id="32069"]

READ MORE

डॉ. संजीव कुमार सिंह, माननीय सदस्य, बिहार विधान परिषद् ने अप्रैल 2020 में ही “शिक्षा विभाग के अधीन स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय अंतर्गत वेतनानुदानित एवं नियमित वेतनभोगी सभी कोटि के शिक्षकों के ससमय वेतन भुगतान के संबंध में” तत्कालीन वित्त मंत्री श्री सुशील मोदी जी को पत्र लिखा था

University Grants Commission रेगुलेशन, 2018 को दरकिनार कर बनाई गई सहायक प्राध्यापक नियुक्ति नियमावली, 2026 तथा विश्वविद्यालय की स्वायत्तता को समाप्त करने की मंशा से बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 को खत्म कर प्रस्तावित बिहार राज्य विश्वविद्यालय विधेयक, 2026 लाने की बिहार सरकार की योजना के खिलाफ टीएमबीयू अतिथि शिक्षक संघ द्वारा टीएमबीयू प्रशासनिक भवन में आयोजित महाधरना

NEET/UG परीक्षाओं में कथित अनियमतताओं के संदर्भ में चल रहे विरोध प्रदर्शनों एवं उससे उद्भूत परीक्षा व्यवस्था एवं उच्च शिक्षा क्षेत्र में जवाबदेही और सुधार की माँगों के मद्देनजर बिहार सरकार द्वारा दिया गया आश्वासन

वित्तीय वर्ष 2026-27 में स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय के अन्तर्गत राज्य के सभी परम्परागत विश्वविद्यालयों, अधीनस्थ अंगीभूत महाविद्यालयों में कार्यरत / सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के बकाया महंगाई भत्ता / बकाया महंगाई राहत की राशि के भुगतान हेतु वेतनादि / गैर-वेतनादि मद में कुल रूपये 201,62,30,312/- (दो सौ एक करोड़ बासठ लाख तीस हजार तीन सौ बारह) मात्र स्वीकृत एवं विमुक्त।