Search
Close this search box.

LNMU अमृत कुमार झा ने ग्रहण किया ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के प्रथम उप खेल पदाधिकारी का प्रभार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमृत कुमार झा ने ग्रहण किया ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के प्रथम उप खेल पदाधिकारी का प्रभार

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के पहले उप खेल पदाधिकारी के रूप में सी. एम. कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग के अमृत कुमार झा ने पदभार ग्रहण किया। मिथिला विश्वविद्यालय के कुलसचिव महोदय प्रो० (डॉ०) मुश्ताक अहमद ने उन्हें पदभार ग्रहण कराया। पदभार ग्रहण कराने के समय खेल-पदाधिकारी प्रो० अजय नाथ झा, डब्ल्यूआईटी के निदेशक डॉ० उमेश कुमार दास, वित्त समिति के सदस्य अरविंद कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

इस मौके पर उप-खेल पदाधिकारी प्रो० झा ने पदभार ग्रहण करते हुए कहा कि आज का दिन मेरे लिये विशेष है। मिथिला विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति महोदय प्रो० (डॉ०) सुरेंद्र प्रताप सिंह व कुलसचिव महोदय प्रो० (डॉ०) मुश्ताक अहमद ने जो मुझे नई जिम्मेदारी दी है। मैं उसे कर्तव्यपूर्ण तरीके से पूरा करूँगा। मेरी पूरी कोशिश रहेगी कि मिथिला विश्वविद्यालय में खेल के माहौल को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाया जाए। विश्वविद्यालय में खेल मनोविज्ञान के आधार पर स्नातकोत्तर के छात्र-छात्राओं को विभिन्न खेलों से जोड़ने के लिये उन्हें प्रेरित करूँगा जिसके लिये जरूरत पड़ने पर उनका मनोवैज्ञानिक रूप से प्रशिक्षण एवं कॉउंसिलिंग भी किया जाएगा।


इस मौके पर बधाई देने वालों में डॉ० आनंद मोहन झा, डॉ० विश्व दीपक त्रिपाठी, डॉ० प्रियंका कुमारी, डॉ० संजीव कुमार झा, डॉ० वरुण प्रभात, डॉ० मंसूर आलम श्री चंद्र कांत झा, श्री त्रिलोक नाथ मिश्र, सीनेटर मनीष कुमार, डॉ० चंदन ठाकुर, रंजीत कुमार चौरसिया, अजय कुमार व सुमित कुमार झा सहित विश्वविद्यालय परिवार व चंद्रधारी मिथिला महाविद्यालय परिवार दरभंगा सहित मिथिलांचल, कोसी एवं सीमांचल के कई गणमान्य शिक्षकों व शिक्षकेत्तर कर्मियों ने उन्हें बधाई दिया है।

READ MORE

डॉ. संजीव कुमार सिंह, माननीय सदस्य, बिहार विधान परिषद् ने अप्रैल 2020 में ही “शिक्षा विभाग के अधीन स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय अंतर्गत वेतनानुदानित एवं नियमित वेतनभोगी सभी कोटि के शिक्षकों के ससमय वेतन भुगतान के संबंध में” तत्कालीन वित्त मंत्री श्री सुशील मोदी जी को पत्र लिखा था

[the_ad id="32069"]

READ MORE

डॉ. संजीव कुमार सिंह, माननीय सदस्य, बिहार विधान परिषद् ने अप्रैल 2020 में ही “शिक्षा विभाग के अधीन स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय अंतर्गत वेतनानुदानित एवं नियमित वेतनभोगी सभी कोटि के शिक्षकों के ससमय वेतन भुगतान के संबंध में” तत्कालीन वित्त मंत्री श्री सुशील मोदी जी को पत्र लिखा था

University Grants Commission रेगुलेशन, 2018 को दरकिनार कर बनाई गई सहायक प्राध्यापक नियुक्ति नियमावली, 2026 तथा विश्वविद्यालय की स्वायत्तता को समाप्त करने की मंशा से बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 को खत्म कर प्रस्तावित बिहार राज्य विश्वविद्यालय विधेयक, 2026 लाने की बिहार सरकार की योजना के खिलाफ टीएमबीयू अतिथि शिक्षक संघ द्वारा टीएमबीयू प्रशासनिक भवन में आयोजित महाधरना

NEET/UG परीक्षाओं में कथित अनियमतताओं के संदर्भ में चल रहे विरोध प्रदर्शनों एवं उससे उद्भूत परीक्षा व्यवस्था एवं उच्च शिक्षा क्षेत्र में जवाबदेही और सुधार की माँगों के मद्देनजर बिहार सरकार द्वारा दिया गया आश्वासन

वित्तीय वर्ष 2026-27 में स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय के अन्तर्गत राज्य के सभी परम्परागत विश्वविद्यालयों, अधीनस्थ अंगीभूत महाविद्यालयों में कार्यरत / सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के बकाया महंगाई भत्ता / बकाया महंगाई राहत की राशि के भुगतान हेतु वेतनादि / गैर-वेतनादि मद में कुल रूपये 201,62,30,312/- (दो सौ एक करोड़ बासठ लाख तीस हजार तीन सौ बारह) मात्र स्वीकृत एवं विमुक्त।