Search
Close this search box.

BNMU सरकार की नीति के खिलाफ अंगीभूत कॉलेज के शिक्षकों ने दिया धरना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सरकार की नीति के खिलाफ अंगीभूत कॉलेज के शिक्षकों ने दिया धरना

मधेपुरा निज प्रतिनिधि

बीएनएमयू के अधीन सभी अंगीभूत कॉलेज के शिक्षक और कर्मचारियों ने सरकार की शिक्षक विरोधी नीति के खिलाफ विवि में धरना दिया। बीएनएमयू शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. सुभाष प्रसाद सिंह की अध्यक्षता और महासचिव डॉ. अशोक कुमार के संचालन में चले धरना में वक्ताओं ने कहा कि बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के पदाधिकारी द्वारा असंवैधानिक, अलोकतांत्रिक एवं तानाशाही कार्यशैली के खिलाफ उनलोगों ने धरना दिया है। धरना मेंबिहार राज्य विवि एवं महाविद्यालय शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ भी शामिल रहे। धरना में शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के विरूद्ध शिक्षा विभाग द्वारा वेतन, पेंशन रोकने संबंधी पत्र को अविलंब वापस ले सरकार। संघ संगठन के असित्व को नकारने संबंधी असंवैधानिक पत्र वापस लेने, प्रोन्नति पर आवश्यक पहल करने, वेतन सत्यापन, बकाये का एक मुस्त भुगतान करने की मांग की। धरना में डॉ. सुभाष प्रसाद सिंह, . परमांनद यादव, डॉ. पीएन पीयूष, डॉ. अशोक कुमार, कर्मचारी नेता प्रमोद कुमार, जोनल सेक्रेटरी डॉ. अशोक कुमार सिंह, डॉ. सुधांशु शेखर, डॉ. उपेंद्र प्रसाद यादव, डॉ. संजीव झा, देवकांत सिंह, शैलेंद्र मिश्रा, माधवेंद्र सिंह, सुजीत कुमार, रंधीर मिश्र, फूलेश्वर यादव, केके ठाकुर, सहित अन्य मौजूद थे।

READ MORE

बिहार विधान परिषद् चुनाव में पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ओर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी माननीय विधान पार्षद प्रो. नवल किशोर यादव जी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं

[the_ad id="32069"]

READ MORE

बिहार विधान परिषद् चुनाव में पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ओर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी माननीय विधान पार्षद प्रो. नवल किशोर यादव जी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं