Search
Close this search box.

BNMU शिक्षक संघ की बैठक संपन्न। डॉ. उपेंद्र को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

शिक्षक संघ की बैठक संपन्न

डॉ. उपेंद्र को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा शिक्षक संघ की एक आवश्यक बैठक रविवार को अध्यक्ष प्रोफेसर आर. पी. राजेश की अध्यक्षता में शिक्षक प्रकोष्ठ में आयोजित हुई।
इसमें सर्वसम्मति से मैथिली विभागाध्यक्ष डॉ. उपेंद्र प्रसाद यादव को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। साथ ही खाता संचालन हेतु महाविद्यालय में स्थापित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक को नवनियुक्त कोषाध्यक्ष एवं सचिव के नमूना हस्ताक्षर प्रेषित करने का निर्णय लिया गया।

सम्मान समारोह 18 सितंबर को

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि गणित विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एम. एस. पाठक का विदाई सह सम्मान समारोह 18 सितंबर (रविवार) को अपराह्न एक बजे से शिक्षक प्रकोष्ठ में आयोजित किया जाए। तदुपरांत अध्यक्ष ने फोन पर बात कर डॉ. पाठक की सहमति भी प्राप्त की।

इस अवसर पर अध्यक्ष प्रोफेसर आर. पी. राजेश, सचिव डॉ. दिनेश यादव, इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. गजेन्द्र कुमार, संयुक्त सचिव डॉ. सुधांशु शेखर, असिस्टेंट प्रोफेसर दीपक कुमार राणा आदि उपस्थित थे।

READ MORE

विषय : माननीय विधान पार्षद, डॉ० संजीव कुमार सिंह एवं अन्य माननीय विधान पार्षदगण के संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त प्राप्त पत्र, जो बिहार में स्नातक महाविद्यालयों के प्रस्तावित पुनर्गठन तथा उससे विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता एवं राज्य की उच्च शिक्षा पर पड़ने वाले प्रभाव से संबंधित है, पर यथोचित कार्रवाई करने के संबंध में।

विषय : बिहार के राज्य विश्वविद्यालयों के अंगीभूत (संघटक) स्नातक महाविद्यालयों के प्रस्तावित पुनर्गठन तथा उसके विश्वविद्यालयीय स्वायत्तता, शैक्षणिक मानकों एवं शिक्षकों की सेवा-शर्तों पर पड़ने वाले प्रभाव के संबंध में प्रतिवेदन।

[the_ad id="32069"]