Search
Close this search box.

BNMU प्रधानाचार्य से मिले खिलाड़ी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*प्रधानाचार्य से मिले खिलाड़ी*

बीएनएमयू, मधेपुरा के अंतर महाविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता में टी. पी. कॉलेज, मधेपुरा ने महिला एवं पुरुष दोनों ही वर्गों में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। शनिवार को महिला टीम ने प्रधानाचार्य डॉ. कैलाश प्रसाद यादव से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें महाविद्यालय की ट्रॉफी भेंट किया।

प्रधानाचार्य ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दिया और अन्य विद्यार्थियों से भी अपील की कि वे पठन-पाठन के साथ-साथ खेल-कूद एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में भी भाग लें।

विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद् के उप सचिव सह महाविद्यालय मनोविज्ञान विभागा के अध्यक्ष डॉ. शंकर कुमार मिश्र ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रायः सभी प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय की टीम का प्रदर्शन सराहनीय है। आशा है कि आगे आने वाली प्रतियोगिताओं में और भी बेहतर प्रदर्शन देखने को मिलेगा।

विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव (स्थापना) सह महाविद्यालय दर्शनशास्त्र विभाग के आध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर ने कहा कि महाविद्यालय के विद्यार्थियों से विश्वविद्यालय को भी काफी उम्मीदें हैं। अतः विद्यार्थियों से अपेक्षा है कि वे कड़ी मेहनत कर अपने महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय का नाम रौशन करें।

इस अवसर पर पीटीआई नंदन कुमार भारती, मेघा कुमारी, चेतना प्रीतम, रिमी कुमारी, अनुप्रिया, ममता कुमारी, भारती कुमारी, नीतु कुमारी, श्रुति कुमारी, अंशु कुमारी, आदि उपस्थित थे।

READ MORE

विषय : माननीय विधान पार्षद, डॉ० संजीव कुमार सिंह एवं अन्य माननीय विधान पार्षदगण के संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त प्राप्त पत्र, जो बिहार में स्नातक महाविद्यालयों के प्रस्तावित पुनर्गठन तथा उससे विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता एवं राज्य की उच्च शिक्षा पर पड़ने वाले प्रभाव से संबंधित है, पर यथोचित कार्रवाई करने के संबंध में।

विषय : बिहार के राज्य विश्वविद्यालयों के अंगीभूत (संघटक) स्नातक महाविद्यालयों के प्रस्तावित पुनर्गठन तथा उसके विश्वविद्यालयीय स्वायत्तता, शैक्षणिक मानकों एवं शिक्षकों की सेवा-शर्तों पर पड़ने वाले प्रभाव के संबंध में प्रतिवेदन।

[the_ad id="32069"]