Search
Close this search box.

BNMU बीपी मंडल पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बीपी मंडल पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित


ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा के मनोविज्ञान विभाग में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं सेहत केंद्र के तत्वावधान में बिन्देश्वरी प्रसाद मंडल (1918 -1982)औ की पुण्यतिथि पर गुरुवार को अ. 12:15 बजे से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. कैलाश प्रसाद यादव ने कहा कि बी. पी. मंडल का नाम आधुनिक भारत के निर्माताओं में अग्रगण्य है।

हमारे लिए गौरव की बात है कि वे हमारे मधेपुरा के लाल हैं। उन्होंने मधेपुरा से चुनाव लड़ा और ये इस सीट से 1967 से 1970 और 1977 से 1979 तक सांसद रहे थे।



धन्यवाद ज्ञापन करते हुए दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर ने कहा कि वर्ष 1968 में वे बिहार के सातवें मुख्य मंत्री बने।

जनता पार्टी के शासनकाल में बिन्देश्वरी प्रसाद मंडल की अध्यक्षता में एक आयोग का गठन किया गया था, जिसकी शिफारिशों ने भारतीय समाज परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. शंकर कुमार मिश्र ने कहा कि बीपी मंडल के सम्मान में भारत सरकार ने 2001 में डाक टिकट जारी किया।

इनके नाम पर 2007 में मधेपुरा में एक इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना की गई है।

इस अवसर पर शोधार्थी सौरभ कुमार चौहान, कोमल कुमारी, सोनम कुमारी, गायत्री, मीनाक्षी, डब्ल्यू, भगत, नूतन कुमारी, पुनम कुमारी, पुनिता कुमारी,
कोमल कुमारी, नैना, उदय, बिमल, प्रणव कुमार, अमित कुमार, राजेश कुमार, झुमा कुमारी, मोनिका जोशी, अमित कुमार, प्रेरणा भारती,अंजली कुमारी, आनंद कुमार, जुगनु प्रिया, ऐश्वर्या आनंद, मिथिलेश कुमार मंडल, मुकेश कुमार, प्रवेश कुमार, किंशु कुमारी आदि उपस्थित थे।

READ MORE

विश्वविद्यालयों में संचालित फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) की अध्यक्षता एवं निगरानी के लिए आयुक्त को नामित किए जाने की व्यवस्था पर पुनर्विचार तथा कार्यक्रमों की अध्यक्षता संबंधित विश्वविद्यालयों के कुलपति पूर्व कुलपति, पूर्व प्रतिकुलपति अथवा वरीयतम संकायाध्यक्ष जैसे वरिष्ठ शिक्षाविदों को सौंपे जाने के संबंध में अनुरोध।

[the_ad id="32069"]

READ MORE

विश्वविद्यालयों में संचालित फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) की अध्यक्षता एवं निगरानी के लिए आयुक्त को नामित किए जाने की व्यवस्था पर पुनर्विचार तथा कार्यक्रमों की अध्यक्षता संबंधित विश्वविद्यालयों के कुलपति पूर्व कुलपति, पूर्व प्रतिकुलपति अथवा वरीयतम संकायाध्यक्ष जैसे वरिष्ठ शिक्षाविदों को सौंपे जाने के संबंध में अनुरोध।